Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चीन में बैठे भारतीय डाक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी
    देश

    चीन में बैठे भारतीय डाक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 25 मई। स्वास्थ्य क्षेत्र में अध्याधुनिक तकनीक और अल्ट्रा फास्ट 5जी नेटवर्क की मदद से एक नई छलांग लगाई है। अब डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर बैठकर भी मरीज का सफल ऑपरेशन कर पा रहे हैं।

    ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चीन के वुहान में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने हैदराबाद में मौजूद मरीज की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की।

    करीब 3000 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस सर्जरी में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम और अल्ट्रा-फास्ट 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। ब्लैडर रीकनेक्शन यानी मूत्राशय को जोड़ने से जुड़ी यह जटिल सर्जरी महज 90 मिनट में पूरी कर ली गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन से पहले वुहान स्थित टोंगजी अस्पताल और हैदराबाद की मेडिकल टीम ने मरीज की मेडिकल रिपोर्ट ऑनलाइन साझा कर पूरी सर्जरी की योजना तैयार की। इसमें रोबोटिक हाथों की गतिविधियों की मैपिंग भी की गई।

    चाइना डेली के अनुसार, हैदराबाद में मौजूद डॉक्टर और नर्सों ने मरीज को एनेस्थीसिया दिया और उसके शरीर में हाई-डेफिनिशन 3डी कैमरों तथा बारीक सर्जिकल उपकरणों से लैस रोबोटिक हाथ फिट किए।

    इसके बाद वुहान में कंप्यूटर कंसोल पर बैठे डॉ. गौस ने रियल टाइम 3डी तस्वीरों की मदद से रोबोटिक हाथों को नियंत्रित करते हुए ऑपरेशन किया।

    डॉक्टर के हाथों की हर गतिविधि को भारत में लगे रोबोटिक हाथ हूबहू दोहरा रहे थे। 5जी तकनीक के कारण निर्देशों का आदान-प्रदान लगभग 200 मिलीसेकेंड में हो रहा था, जिससे सर्जरी बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकी।

    एहतियात के तौर पर हैदराबाद की मेडिकल टीम पूरे समय ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रही, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप किया जा सके।

    यह सर्जरी इंटरनेशनल हेपेटो-पैन्क्रियाटो-बिलियरी एसोसिएशन के चीनी चैप्टर के 10वें सम्मेलन के दौरान प्रदर्शित 26 सर्जिकल प्रक्रियाओं में शामिल थी। इनमें भारत समेत ब्राजील, जार्जिया, ग्रीस और उज्बेकिस्तान के विशेषज्ञों के साथ लाइव अंतरराष्ट्रीय रिमोट सर्जरी डेमो भी किए गए।

    hyderabad robotic-surgery tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.