Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस
    देश

    यूपी: प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को तोहफा, बनाए जाएंगे आईपीएएस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 25, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 25 मई। प्रदेश पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 3 गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग भेज दिए गए हैं। आयोग यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने प्रदेश को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे। आयोग द्वारा वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति की जानी है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की बाध्यता की वजह से वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

    बताते चले कि पीपीएस से आईपीएस कैडर में प्रोन्नति के लिए वर्ष 2026 की 29 रिक्तियों पर पदोन्नति की कार्यवाही होनी है। बीते दिनों इसका प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय और शासन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग भेजा गया है। आयोग इस प्रस्ताव पर विचार करेगा, जिसमें सभी अधिकारियों की सेवा से जुड़े दस्तावेजों और उनके खिलाफ प्रचलित जांचों आदि का परीक्षण होगा। इसमें कोई आपत्ति नहीं होने पर आयोग द्वारा विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोग के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह मौजूद रहेंगे। इसमें जिन नामों पर सहमति बनेगी, उनको आईपीएस कैडर में प्रोन्नत करने का नोटिफिकेशन गृह मंत्रालय द्वारा जारी कर दिया जाएगा।

    इनके नामों पर होगा विचार
    1998 से 2000 बैच के शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान।

    महिला अधिकारियों को भी मिल सकता है बड़ा मौका
    इस सूची में महिला अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें दीपिका अग्निहोत्री, प्रीति बाला गुप्ता और शुभ्रा भास्कर प्रमुख हैं। यदि इन्हें प्रोन्नति मिलती है, तो प्रदेश पुलिस में महिला नेतृत्व और मजबूत होगा। पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर सरकार लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। ऐसे में महिला अधिकारियों का आईपीएस कैडर में पहुंचना विभाग के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

    ips-promotion lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi upsc uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.