Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महंगी बिजली का झटका: यूपी के साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं को जून में चुकाना होगा 10 फीसदी अतिरिक्त बिल
    देश

    महंगी बिजली का झटका: यूपी के साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं को जून में चुकाना होगा 10 फीसदी अतिरिक्त बिल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 30, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 मई। उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट के बीच अब उपभोक्ताओं को जून माह में महंगी बिजली का जोरदार झटका लगने वाला है. जून में 10% अतिरिक्त बिजली बिल चुकाना होगा. फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पावर कारपोरेशन ने जून माह के लिए 10% ईंधन अधिभार लगाते हुए बिल वसूली का फैसला लिया है.

    यह बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के जून माह के बिल में ऐड होकर आएगा. उदाहरण के तौर पर अभी आपका बिल 100 रुपए आता है तो जून में ये बिल 110 रुपए चुकाना होगा. खास बात ये है कि ये सभी तरह के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर लागू होगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता है. उपभोक्ताओं पर यह बोझ सिर्फ एक माह के लिए है.

    पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता पंकज सक्सेना की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नियामक आयोग की 26 मार्च 2025 की अधिसूचना के माध्यम से उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (वितरण के लिए विद्युत नियंत्रण) विनियम, 2025 जारी किया गया है. विनियम के अनुसार तीन तीन माह में भुगतान किए गए अतिरिक्त बिजली खरीद और ट्रांसमिशन शुल्क के लिए ईंधन एवं विद्युत खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) जून माह में वसूला जाना है.

    विनियम के अनुसार मार्च 2026 माह के लिए ईंधन एवं विद्युत खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) जून माह में वसूला जाएगा. मार्च माह के लिए 10% एफपीपीएएस शुल्क जून माह में लगेगा. निर्देश दिया गया है कि विनियम के प्रावधान के अनुसार इसे सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू किया जाए.

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली का भार डाल रहा है, जबकि यूपी में बिजली संकट इस कदर है कि उपभोक्ताओं को बिजली मिल ही नहीं रही है. पावर कारपोरेशन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP ELECTRICITY UP POWER CORPORATION uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.