मेरठ, 30 मई (प्र)। रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को पेयजल समस्या से निजात मिल गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मेरठ के सोहरावगेट, भैंसाली और मेरठ डिपो परिसरों में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कराई और टैंकों की सफाई सुनिश्चित की। अब इन स्थानों पर यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिली है। गत दिवस एक अखबार में छपी खबर के बाद परिवहन निगम हरकत में आया। अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी टीमों ने खराब पड़े कूलरों को ठीक किया और टैंकों की सफाई कराई। गत दिवस जब बस अड्डों की पड़ताल की गई तो वहां लगे सभी नलों से ठंडा पानी आता मिला।
सोहराबगेट बस अड्डे पर यात्री विनोद कुमार, सतीश शर्मा और जीवन सिंह ने कहा कि दो दिन पहले तक यहां पानी काफी गर्म था लेकिन अब ठंडा पानी मिल रहा है। यात्रियों ने अधिकारियों का आभार जताया है। वहीं, भैंसाली डिपो पर भीड़ को देखते हुए एक नया वाटर कूलर लगाने की भी तैयारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

