Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»साध्वी निरंजन ज्योति ने रामलला के दर्शन किए
    न्यूज़

    साध्वी निरंजन ज्योति ने रामलला के दर्शन किए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 30, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या, 30 मई (ता)। अयोध्या धाम में गत दिवस राम मंदिर परिसर स्थित परिक्रमा क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भव्य और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर देशभर से आईं महिला प्रतिनिधियों और दुर्गा वाहिनी की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता और साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुईं।
    अयोध्या पहुंचने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं पिछले 45 सालों से इस पावन और पवित्र भूमि रामलला की जन्मभूमि से जुड़ी हुई हूं। राम मंदिर आंदोलन से लेकर आज तक का सफर मैंने बहुत करीब से देखा है। यहां आकर रामलला का दर्शन करना हमेशा विशेष अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराना उनके जीवन का एक यादगार और भावुक क्षण है।
    वहीं दूसरी ओर, साध्वी राज लक्ष्मी मांडा ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह आयोजन बेहद अद्भुत लग रहा है और हम सभी यहां एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। देशभर से दुर्गा वाहिनी की टीमें मां भगवती का ध्वज फहराने यहां पहुंची हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिला प्रतिनिधियों ने धार्मिक नारों और जयकारों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। राम मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम ने अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को एक बार फिर देशभर के सामने उजागर किया।

    ayodhya Religion Sadhvi Niranjan Jyoti offered prayers to Ram Lalla. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज

    August 6, 2026

    कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत

    August 6, 2026

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.