Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फास्टैग के लिए वाहन का एक ही फोटो काफी
    देश

    फास्टैग के लिए वाहन का एक ही फोटो काफी

    adminBy adminNovember 1, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 नवंबर। फास्टैग से जुड़ी ‘नो योर व्हीकल’ यानी (केवाईवी) प्रक्रिया करने के लिए अब वाहन मालिकों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वाहन की केवल आगे से ली गई एक तस्वीर अपलोड करने से केवाईवी हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पर मिल रहीं शिकायतों के बाद कई नियमों में बदलाव किया है।

    इसके अलावा अब वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र की कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम खुद ही वाहन पोर्टल से आपके वाहन की आरसी विवरण प्राप्त कर लेगा। वाहन मालिक को बस वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा। अगर एक मोबाइल नंबर पर कई गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, तो आप चुन सकेंगे कि किस वाहन का केवाईवी करना है।

    क्या है केवाईवी
    नो योर व्हीकल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा लागू की गई एक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फास्टैग उसी वाहन से जुड़ा हो जिसके नाम पर वह जारी किया गया है। कई बार एक ही फास्टैग का इस्तेमाल अलग-अलग गाड़ियों में किया जाता है या गलत जानकारी से टैग जारी करवाया जाता है। ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है।

    इस तरह करें फास्टैग केवाईवी
    ● अपने बैंक की फास्टैग वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें
    ● नो योर व्हीकल (केवाईवी) या अपडेट केवाईवी सेक्शन पर जाएं
    ● वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
    ● सामने से ली गई साफ तस्वीर अपलोड करें जिसमें नंबर प्लेट और फास्टैग दिखे
    ● सब्मिट करें और सत्यापन पूरा होने पर कन्फर्मेशन मैसेज का इंतजार करें

    तुरंत निष्क्रिय नहीं होगा
    अभी तक केवाईवी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण वाहनों का फास्टैग निष्क्रिय हो रहा था। सोशल मीडिया पर कई वाहनों चालकों ने इसकी शिकायत भी की। इसी समस्या को देखते हुए आईएचएमसीएल ने कहा है कि जिन वाहनों का केवाईवी अपडेट नही है, उनकी फास्टैग सेवाएं तुरंत बंद नहीं की जाएंगी। इसके लिए वाहन चालकों को पर्याप्त मौका मिलेगा।

    एसएमएस अलर्ट भी मिलेंगे
    अब केवाईवी वेरिफिकेशन के लिए वाहन मालिक को एसएमएस अलर्ट भी मिलेंगे ताकि वे समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें। अगर किसी को दस्तावेज अपलोड करने में परेशानी होती है, तो बैंक खुद ग्राहक से संपर्क करेगा और मदद करेगा। जरूरत पड़ने पर वाहन मालिक नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके शिकायत या सवाल दर्ज कर सकता है।

    fastag KYV tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.