Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ब्लैकमेल कर रहे एक्स ब्वॉय फ्रेंड की एक और करतूत, बर्थडे मनाने जबरन ले गया और विरोध करने पर की मारपीट
    देश

    ब्लैकमेल कर रहे एक्स ब्वॉय फ्रेंड की एक और करतूत, बर्थडे मनाने जबरन ले गया और विरोध करने पर की मारपीट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 24, 2026No Comments24 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। एक्स ब्वाॅय फ्रेंड ने छात्रा को जेल चुंगी से उठाया। एक्स ब्वॉयफ्रेंड छावनी क्षेत्र में छात्रा के जन्मदिन की पार्टी करना चाहता था। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। छात्रा का आरोप है कि मंगनी होने पर उसके पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। चेतावनी दी गई कि वह शादी नहीं होने देगा, जबकि आरोपित ने खुद एक साल पहले शादी कर ली है। उसके बाद भी छात्रा का पीछा करता है।

    मेडिकल थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में की रहने वाली बीकाॅम फाइनल ईयर की छात्रा की दो साल पहले तेजगढ़ी के रहने वाले सोनू से दोस्ती हो गईं थी। दोनों के परिवार को दोस्ती के बारे में पता चला। तब दोनों ही परिवार इस रिश्ते के विरोध में आ गए। सोनू के परिवार ने एक साल पहले उसकी शादी भी कर दी। उसके बाद भी सोनू लगातार छात्रा का पीछा कर रहा है। छात्रा के परिवार ने भी उसकी मंगनी कर दी।

    उसकी शादी की डेट भी फिक्स कर दी गई। उसके बाद भी सोनू लगातार छात्रा का पीछा कर रहा है। शुक्रवार को छात्रा का जन्मदिन था। वह बाजार से खरीदारी करने के बाद अपने घर लौट रही थी। जेल चुंगी चौराहे से सोनू ने छात्रा को जबरन उठा लिया। छावनी क्षेत्र के एक कैफे में छात्रा को जन्मदिन पार्टी के लिए ले गया। छात्रा ने इसका विरोध कर दिया। उसके बाद सोनू ने छात्रा की जमकर पिटाई की। उसके बाद कैफे से छात्रा ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर पहुंची।

    छात्रा ने परिवार के लोगों को मामले की सभी जानकारी दी। छात्रा का आरोप है कि सोनू उसके पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने चेतावनी दी कि उसकी शादी नहीं होने देगा। उसके होने वाले पति को सभी फोटो और वीडियो भेज देगा। सोनू की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह का कहना है कि सोनू के खिलाफ मिली तहरीर पर जेल चुंगी चौकी प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वारदात के बाद सोनू घर से फरार है। एक साल पहले ही सोनू की शादी हुई है। अब छात्रा की शादी में अंडगा लगा रहा है। उसे पकड़कर पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।

    medical thana meerut news meerut news in hindi meerut report meerut reprot tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.