Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ओएमआर भरने में गलती करने से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर
    • 1952 ने चली आ रही साझी विरासत बूढ़ा बाबू मेले के लिए प्रशासन की ना
    • चौधरी चरण सिंह के सपने को कर रही साकार सरकार : भूपेंद्र
    • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन
    • शास्त्री नगर में 446 मकानों पर चलेगा बुलडोजर! अब रिहायशी इलाकों में भी सेटबैक नियमों पर होगी सख्त कार्रवाई
    • बीसीसीआई के सचिव सैकिया को आईसीसी गवर्नेंस कमेटी का हेड बनाया
    • रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली, कार्यक्रम हुआ जारी
    • खेत बेचने में पहले परिवार के अन्य उत्तराधिकारियों को देना होगा मौका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नमो भारत में 10 प्रतिशत तक बढ़ी यात्रियों की संख्या
    देश

    नमो भारत में 10 प्रतिशत तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

    adminBy adminMay 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 25 मई। ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर जमीन पर दिखने लगा है। दिल्ली और एनसीआर की आधुनिक एवं हाईस्पीड परिवहन प्रणाली ‘नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में आठ से 10 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।

    टूटे राइडरशिप के पुराने रिकार्ड
    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से मिले आंकड़ों के अनुसार जहां पहले सामान्य कार्यदिवसों में रोजाना 92 से 93 हजार लोग सफर करते थे. वहीं अब यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इसी तरह सप्ताहांत पर भी यात्रियों की संख्या बढ़कर 1.10 लाख तक पहुंच रही है।

    भीषण गर्मी में बनी ‘पहली पसंद
    दिल्ली एवं एनसीआर में इन दिनों तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। झुलसाने वाली इस गर्मी के बीच नमो भारत अपनी अत्याधुनिक वातानुकूलित व्यवस्था, तीव्र गति व समयबद्धता के कारण भी यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। लोग निजी वाहनों को छोड़कर नमो भारत का आरामदायक सफर अपना रहे हैं।

    यात्रियों की सहूलियत के लिए बढ़ाए गए आठ अतिरिक्त फेरे
    यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग व भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कारिडोर पर हाल ही में नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं। यह अतिरिक्त सेवाएं व्यस्त समय यानी सुबह आठ से 11 बजे एवं शाम पांच से सात बजे के बीच सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलाई जा रही हैं।

    तीन करोड़ फेरों का माइलस्टोन
    नमो भारत के सफर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई के पहले सप्ताह में इसने तीन करोड़ राइडरशिप (यात्री फेरों) का आंकड़ा पार कर लिया है।

    • मई 2025: 11 स्टेशनों (55 किमी) के साथ एक करोड़ की राइडरशिप पूरी की।
    • दिसंबर 2025 :महज सात महीने में सफर करने वालों का आंकड़ा दो करोड़ पहुंचा।
    • मई 2026 : पूरे कारिडोर के चालू होने के बाद, सिर्फ पांच महीनों में यह संख्या तीन करोड़ के पार हो गई।
    delhi namo-bharat tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ओएमआर भरने में गलती करने से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर

    July 16, 2026

    1952 ने चली आ रही साझी विरासत बूढ़ा बाबू मेले के लिए प्रशासन की ना

    July 16, 2026

    चौधरी चरण सिंह के सपने को कर रही साकार सरकार : भूपेंद्र

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.