Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
    देश

    मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 25, 2026No Comments49 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 25 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। अपनी नियुक्ति के बाद से सरकार की निर्माण नीति का पालन कराने अवैध निर्माण कच्ची कालोनियों पर अंकुश और सरकारी भूमि घेरने वालों पर कार्रवाई करने के लिए प्रयत्नशील नजर आ रहे मेरठ मंडलायुक्त श्री भानुचंद गोस्वामी अपने सहयोगियों के साथ काफी प्रयास कर रहे हैं इस संदर्भ में उनके द्वारा पूर्व में चौम्बर ऑफ कॉमर्श बॉम्बे बाजार में आयोजित एक गोष्ठि में स्पष्ट रूप से कहा भी गया था कि नियम अनुसार हर क्षेत्र में काम होगा। अब कमिश्नर द्वारा जनपद में शहर और जनपद तथा लिंक रोड आदियों पर हो रहे अवैध निर्माण और कच्ची कालोनियों का विस्तार करने एवं सरकारी भूमि घेरने वालों की सूची संबंधित विभागोें से मांगी गयी बताई जा रही है।

    इस संदर्भ में मेरठ मेडा के अधिकारी मेरठ में डेढ़ सौ के करीब शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों पर कमिश्नर को नजर दोहो गई है। मेड़ा के अधिकारियों से कमिश्नर ने अवैध निर्माणों की सूची मांगी है। माना जा रहै कि जल्द ही इनके ध्वस्तीकरण का अभिन चलाया जाएगा। इससे पहले कमिश्नर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चला चुके है। अब तक अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण को कार्रवाई कर चुके हैं। जिससे अवैध कॉलोनियों को काटने वाले संचालकों व मेडा के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। बताया गया कि कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी को सूचना मिली कि शहर में गली मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार संकरी गली वाले क्षेत्र कई स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। बिना सेट बॉक्स व पार्किंग छोड़े कांप्लेक्स, कई मंजिल ऊंची इमारत बनाई जा रही है। जिसमें मेड़ा से बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य जारी है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडा के अधिकारियों को शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के आदेश दिए। उसने अवैध निर्माणों की लिस्ट मांगी है। जिससे अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकें। मेडा के अधिकारी अब कमिश्नर के निर्देश पर शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित करने में लगे हुए हैं। आयुक्त जी जानकारों का कहना है इनकी पुरानी सूची निकलवाई जाये तो भी अवैध निर्माण इनसे ज्यादा ही नजर आएंगे।
    अब तो लोग शिकायत करने के साथ प्रदर्शन भी करने लगे हैं और भूमाफियाओं की सूचना भी दे रहे हैं।

    आयुक्त महोदय पिछले एक वर्ष में अवैध निर्माणों कच्ची कालोनियों और सरकारी जमीन घेरने वालों की विभिन्न तरीकों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों द्वारा अपने अपने तरीके से सूचित किया गया। कितने ही अखबारों में खबरें छपी मगर अवैध निर्माण रोकने से संबंध अधिकारियों जेई एई और जोन प्रभारियों की मिली भगत से नागरिकों के अनुसार निर्माण होने के कारण इनकी सूची कभी पूरी तौर पर इनके द्वारा किसी भी अफसर को उपलब्ध नहीं कराई जाती अगर आप चाहते हैं कि अवैध निर्माणों की सही जानकारी हो तो आप अपने अधिकारियों की जो मेडा से संबंध न हो एक टीम बनाकर जांच कराकर तो शहर से गांव देहातों को जोड़ने वाले लिंक मार्गों को जोड़ने सहित पुराने शहर में जमीन का भू उपयोग चेंज कराये बिना बड़ी बड़ी कालोनियां कॉमर्शियल और रिहायशी कॉम्पलैक्स और शोरूम बने मिल जायेंगे।

    सील की कार्रवाई और एफआईआर को मजाक बना दिया है मेडा के अधिकारियों ने
    मंडलायुक्त जी जानकारों का कहना है कि मेडा मेरठ विकास प्राधिकारण कार्यालय में मौजूद सैकड़ों फाइलों में जिन निर्माणों पर सील लगी है या उन्हें करने वालों पर एफआईआर कराई गयी है तो आपको पता चलेगा कि मेडा के कुछ जोन प्रभारियों एई और जेई आदि के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यवाई को मजाक बना कर रख दिया हैं। क्योंकि इधर यह सील लगाते हैं और दूसरी तरफ इनकी मिली भगत से उसे तोड़कर निर्माण शुरू हो जाते हैं थानों में एफआईआर के लिए पत्र दिया जाता है उन पर क्या कार्यवाही हुई उसका संज्ञान भी इनके द्वारा नहीं लिया जाता परिणामस्वरूप सील लगे भवन में होटल, शोरूम चल रहे हैं और ध्वस्त की गयी कच्ची कालोनियों में भारी तादाद में लोग रह रहे हैं आखिर कैसे।

    फर्जी निस्तारण
    कमिश्नर साहब कुछ जागरूक नागरिकों या मीडियाकर्मियों के द्वारा मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर अवैध निर्माण कच्ची कालोनियों और सरकारी जमीन घेरने की की गयी शिकायतों का मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तरण करके भेज रहे हैं इसके जीते जागते सबूत के रूप में पिछले दो साल में जितनी भी इससे संबंधित शिकायतों का निस्तारण हुआ है उनमें काफी प्रतिशत में ऐसे सरकार के नियम विरोधी काम करने वालों को विभाग के जेई और एई और जोन प्रभारी ने बचाने में कोई कोर कसर नहीं रखी अगर उनकी ही जांच करा ली जाये तो हर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.