अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार पर ज्यादातर कपल एक-दूसरे के साथ रहते हैं। लेकिन वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ऐसी सामने आई, जिसने ये बताया कि किसी भी त्योहार से पहले देश सेवा सर्वोपरि है।
देश में डॉक्टर से लेकर पुलिस तक कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनसे जुड़े लोगों को किसी भी त्योहार पर घर पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें परिवार से अलग ही त्योहार मनाना पड़ता है। इसी बात का उदाहरण IPS अंशिका वर्मा के सोशल मीडिया हैंडल से देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश के शहर बरेली की आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ से जुड़े फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए। इस पोस्ट पर ध्यान इसलिए गया, क्योंकि IPS अंशिका वर्मा के पति और आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई उनके पहले करवा चौथ के त्योहार पर साथ नहीं थे।
आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई ने ड्यूटी को पहले रखते हुए करवा चौथ का त्योहार वीडियो कॉल पर मनाया। आईपीएस केके बिश्नोई ने इस वीडियो कॉल का एक फोटो सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा किया। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'Silent sacrifices and duty calls!'
केके बिश्नोई के पोस्ट को अंशिका वर्मा ने अपनी स्टोरी पर रीशेयर किया। दोनों अधिकारियों के इस पोस्ट से पता चलता है कि देश सेवा सबसे आगे है।