अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

TazzaKhabar

लाइव समाचार

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट

वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। विस्फोट के बाद करीब आधे घंटे तक इलाके में धूल का गुबार उठता रहा। 400 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी गई।

धमाके का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। आसपास के मकानों के शीशे टूट गए, जबकि कई घरों के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। टूटे शीशों की चपेट में आने से पड़ोस के लोगों को मामूली चोटें आईं। अजय केसरी, जानकी देवी, महेश गुप्ता, सुमन केसरी और रामपोस मौर्य है। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अपनों की सलामती जानने में जुट गए। कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

अचानक हुए इस हादसे ने आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए। पड़ोसियों ने बताया कि पटाखा बनाने की पूरी जानकारी पुलिस चौकी को थी। शिकायत पर पुलिस आती और खानापूर्ति कर लौट जाती थी। इसके बाद राजू खान पड़ोसियों को धमकाता था। कहता कि तुम्ही लोग पुलिस से शिकायत करते हो। दीपावली समेत अन्य पर्व को लेकर राजू खान ने पटाखा बनाने का बड़ी खेप जुटाई थी। दिन और रात दो शिफ्ट में काम होता था। तीन साल पहले राजू खान के घर पुलिस ने छापेमारी की थी। खबर थी कि पांच लाख का माल पकड़ा गया था लेकिन इसका खुलासा नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर घटना से सहमे लोगों का हाल चाल जानने के लिए भाजपा नेता सोमनाथ विश्वकर्मा समेत अन्य लोग पहुंचे।

पिछली खबर
← अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा…
अगली खबर
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम… →

संबंधित खबरें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में भव्य माता की चौकी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में…

मेरठ 16 अक्टूबर। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में आज एड्को बिल्डर्स की ओर से भ…

'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार होने का दावा…

अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया; क्या सामने आई वजह?
अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया; क्या सामने आई व…

बेंड। अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने का…

हमसे जुड़ें