अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

TazzaKhabar

लाइव समाचार

अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया; क्या सामने आई वजह?

अमेरिका: ओरेगन के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया; क्या सामने आई वजह?

बेंड। अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कई सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना में कम से कम तीन बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई। हमलावर भी मारा गया।

पुलिस को कैसे मिली गोलीबारी की सूचना?
बेंड पुलिस की संचार प्रबंधक शीला मिलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो लोगों को सेंट चार्ल्स मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि अस्पताल ले जाए गए लोग मृतकों में शामिल थे या नहीं। मिलर ने कहा कि पीड़ितों की कुल संख्या की तत्काल जानकारी नहीं थी।

पुलिस को दोपहर 12:59 बजे सिल्वर रेल प्राइमरी स्कूल के बाहर एक कार पर गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्कूल के अंदर से भी आपातकालीन नंबर 911 पर कई कॉल आईं।

हमलावर को किसने मारी गोली?
मिलर के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद हमलावर स्कूल के अंदर गिर पड़ा। हालांकि, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उसे पुलिस ने गोली मारी या वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने। घायलों की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

स्कूल में लॉकडाउन क्यों लगाया गया?
बेंड-ला पाइन स्कूल जिले ने फेसबुक पर बताया कि सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यानी स्कूल के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाहर निकलने से रोक दिया गया।

स्कूल के अंदर क्या कर रही है पुलिस?
मिलर ने कहा कि पुलिस स्कूल के हर कमरे में जाकर लोगों को बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा, हम इस समय एक-एक कमरे में जा रहे हैं और स्कूल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। बेंड में हम कभी ऐसी घटना नहीं देखना चाहते। यह बेहद दुखद है। यह कहते हुए मिलर भावुक हो गईं और खुद को संभालने के लिए कुछ देर रुकीं।

कितने बच्चों की पढ़ाई होती है इस स्कूल में?

ओरेगन के शिक्षा विभाग के मुताबिक, बेंड शहर का यह स्कूल पोर्टलैंड से 100 मील (करीब 160 किलोमीटर) से अधिक दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पिछले साल तक स्कूल में 459 विद्यार्थी नामांकित थे। यहां किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है।

पिछली खबर
← ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, पांच डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा…
अगली खबर
पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीश… →

संबंधित खबरें

कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में भव्य माता की चौकी का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
कैंट विधायक अमित अग्रवाल व वरुण अग्रवाल द्वारा सरस्वती लोक स्थित महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में…

मेरठ 16 अक्टूबर। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में महादेव जागेश्वर मंदिर प्रांगड़ में आज एड्को बिल्डर्स की ओर से भ…

'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'अगर हर नागरिक पत्रकार बन जाए, तो इससे सभी के लिए मुश्किलें पैदा होंगी', सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार होने का दावा…

पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को लगी चोट
पटाखा फैक्टरी में धमाका: 20 मिनट तक उड़ती रही धूल, 5 घंटे में हटा मलबा; टूटे शीशों से पड़ोसियों को ल…

वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना तेज…

हमसे जुड़ें