Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
    • मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
    • टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग
    • रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
    • 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    • दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
    • प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
    • गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
    देश

    पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुछ देशों में चल रहे युद्ध के लगभग तीन सप्ताह हो रहे हैं। जिससे विश्व की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। जल्द से जल्द इस युद्ध का समाधान के लिए सभी पक्षों से भारत आग्रह भी कर रहा है। भारत के सामने भी चुनौती खड़ी हैं। आर्थिक और मानवीय कुछ मुददे ऐसे हैं जो बहुत गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बीते सोमवार को लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है। इसका सामना कोरोना संकट की तरह करना होगा। ध्यान से सोचें तो जो स्थिति कुछ देशों में पिछले कई सालों से चल रही है उसे ध्यान में रखते हुए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। पीएम साहब हर कठिन घड़ी में पूरा देश आपके साथ है। यह भी पक्का है जिस प्रकार पहले समस्याओं का सामना करने के लिए विपक्ष ने सरकार को सहयोग दिया। इसलिए सरकार जो निर्णय ले वो देशहित में होगा।
    लेकिन पश्चिमी एशिया के चिंताजनक हालातों से निपटने के लिए जो भी उचित हो वो किया जाए लेकिन कोरोना संकट की तरह कर्फ्यू ना लगाया जाए। क्योंकि आम आदमी रसोई गैस और तेल की समस्या निपटा सकता है इसलिए कोई भी संकट हो सब उसके समाधान के लिए तैयार हैं। मगर पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाईये क्योंकि अभी देशवासी कोरोना में हुई पुलिस की ज्यादतियां नहीं भूला पाए हैं फिर अभी उनकी उस दौरान बिगड़ी आर्थिक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मगर देश की एकता और सुख दुख में साथ रहने की परंपरा सभी निभाएंगे मगर जो पुलिस की ज्यादतियां नियमों को लेकर उस समय हुई उसने नागरिकों को हिलाकर रख दिया था इसलिए पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू ना लगाए। तेल की बचत गैस की परेशानी और अन्य समस्याएं सब मिलकर झेल लेंगे मगर पुलिस द्वारा की गई उस समय ज्यादतियों को याद कर रूह कांपने लगती है। तब जो देखा कि कोई कहीं जा रहा हो या कोई घर में भी हो तो पुलिस द्वारा उसे बेइज्जत करना और उठाकर बंद कर देना आम बात हो गई थी।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए

    March 24, 2026

    टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग

    March 24, 2026

    रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.