Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भारतीय नौसेना को मिलेगा पहला नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल, 20 मई को होगा लॉन्च
    देश

    भारतीय नौसेना को मिलेगा पहला नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल, 20 मई को होगा लॉन्च

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता 18 मई। कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) बुधवार (20 मई) को भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए गए पहले नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) को लॉन्च करने जा रहा है. यह आधुनिक युद्धपोत देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगा. कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

    अधिकारियों के अनुसार, इन जहाजों में बड़ी मात्रा में स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी. GRSE भारतीय नौसेना के लिए ऐसे कुल चार अत्याधुनिक NGOPV युद्धपोत बना रहा है.

    इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, वाइस एडमिरल संजय वत्सयान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उनकी पत्नी सरिता वत्सयान युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी.
    GRSE इससे पहले भी भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए कई ऑफशोर पेट्रोल वेसल तैयार कर चुका है. साल 2014 में मॉरीशस को सौंपा गया युद्धपोत MCGS Barracuda भारत का पहला निर्यात किया गया युद्धपोत था. GRSE उस युद्धपोत के लिए आंतरिक डिजाइन प्रयास हेतु रक्षा मंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ था.

    नए NGOPV पुराने OPV जहाजों की तुलना में बड़े, ज्यादा ताकतवर और लंबी दूरी तक संचालन करने में सक्षम होंगे. इनकी लंबाई करीब 113 मीटर, चौड़ाई 14.6 मीटर और वजन लगभग 3,000 टन होगा. यह युद्धपोत 23 नॉट्स तक की रफ्तार हासिल कर सकेंगे और 14 नॉट्स की गति पर 8,500 नॉटिकल माइल तक सफर कर पाएंगे.

    इन जहाजों में 24 अधिकारी और 100 से अधिक नौसैनिक तैनात रहेंगे. NGOPV कई भूमिकाएं निभाएंगे. यह समुद्री निगरानी, तटीय सुरक्षा, एंटी-पायरेसी ऑपरेशन, विशेष अभियान, खोज एवं बचाव मिशन और मानवीय सहायता जैसे कई अहम मिशनों में इस्तेमाल किए जाएंगे.

    इसके अलावा ये युद्धपोत समुद्री तस्करी रोकने, घुसपैठ विरोधी अभियान, आपदा राहत कार्य और नॉन-कॉम्बैटेंट इवैक्यूएशन ऑपरेशन में भी अहम भूमिका निभाएंगे. जरूरत पड़ने पर इन्हें अस्पताल और कम्युनिकेशन इंटेलिजेंस (COMINT) प्लेटफॉर्म के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    indian-navy kolkata NGOPV tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.