कानपुर, 01 मई (ता)। आइपीएल मैचों में सट्टा व प्रतिबंधित किए जा चुके आनलाइन गेमों को खिलाने वाले गिरोह के फरार आरोपितों की तलाश के साथ उनके बैंक खातों की जांच हुई तो पुलिस के हत्थे साइबर ठगों का बड़ा गिरोह लग गया। गिरोह में शामिल चार बैंक मैनेजरों समेत आठ ठगों को गत दिवस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
कर्नाटक के जामिया इस्लाहुल बनात ईसी ट्रस्ट काराजगी के खाते में भी साइबर ठगी के 30 करोड़ रुपये भेजे गए, जिससे हवाला व आतंकी फंडिंग की भी आशंका को लेकर जांच की जा रही है। आरोपितों के बैंक खातों में केवल तीन माह में 150 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है, जबकि ये साल भर से ठगी कर रहे थे।
बैंक मैनेजरों का काम फर्जी पते पर खुले खातों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक उनके पते के बजाय ठगों तक पहुंचाना व ठगी की रकम होल्ड कराने के लिए पुलिस की ई-मेल आने पर उन्हें बुलाकर नकदी निकलवा देना था। केरल के त्रिशूर स्थित कैथोलिक सीरियन बैंक (सीएसबी) की स्वरूपनगर शाखा में खाता होल्ड करने के बाद भी उसमें हर घंटे चार से पांच लाख रुपये निकाले जाते रहे।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

