Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई
    • गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं
    • मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं
    • बच्चों का बेली अस्पताल मेडिकल टेस्ट कराकर पुलिस को दी लिफाफे में रिपोर्ट
    • भारत दौरे पर कनाडा के प्रधानमंत्री
    • सोने की चमक जोखिम से बनी रहेगी
    • लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    • 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर, जितना चाहो उतना लेकर जाओ बोनस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए मजदूरों को 10-10 हजार रुपये, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम
    देश

    दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए मजदूरों को 10-10 हजार रुपये, सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम

    adminBy adminDecember 17, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 दिसंबर। राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन को देखते हुए रेखा गुप्ता की सरकार ने दो बड़े निर्णय लिए हैं। निर्माण कार्य रुकने से प्रभावित सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में डीबीटी करके 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

    वहीं, दूसरे निर्णय के तहत दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम मैंडेटरी होगा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। यह जानकारी बुधवार को मंत्री कपिल मिश्रा ने दी।

    भाजपा सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में 16 दिन के लिए GRAP-3 लागू था, जिसके दौरान निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहे। अब GRAP-4 लागू है, जिससे निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की आमदनी पर असर पड़ा। श्रम विभाग ने फैसला किया है कि सभी रजिस्टर्ड निर्माण मजदूरों के खातों में 10,000 रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा, GRAP-4 के लागू रहने वाले दिनों का भी मुआवजा अलग से उनके खातों में दिया जाएगा, ताकि मजदूरों को हुई आय हानि की भरपाई हो सके।

    भाजपा सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि श्रम मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट प्रतिष्ठानों में 18 दिसंबर से कर्मचारियों की अधिकतम 50% उपस्थिति होगी और बाकी 50% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे। इस नियम से कुछ महत्वपूर्ण सेक्टरों को छूट दी गई है, जिनमें शामिल हैं: अस्पताल, फायर सर्विस, जेल प्रशासन, सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर विभाग, सेनिटेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, म्यूनिसिपल सर्विसेज, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट बाकी सभी सरकारी और प्राइवेट प्रतिष्ठानों पर यह 50%-50% उपस्थिति नियम लागू होगा।

    दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम के साथ ऑफिस टाइमिंग में बदलाव करने की भी अपील की है। भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी कर्मचारियों को एक ही समय पर बुलाया जाए और एक ही समय पर भेजा जाए। इसलिए सुझाव दिया गया है कि स्टाफ को शिफ्ट में बुलाया जाए; उदाहरण के लिए कुछ कर्मचारियों को 10 बजे, जबकि बाकी को 12 बजे बुलाया जाए। जाने का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया जाए। ऑफिस कर्मचारियों को कार पूलिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम हों।

    delhi delhi-govt tazza khabar tazza khabar in hindi work-from-home
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इंस्टाग्राम पर फॉलोवर के मामले में दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की बधाई

    February 27, 2026

    गरम होता समुद्र का पानी प्रदूषित होती हरनंदी, काली नदी को स्वच्छ रखने हेतु देवप्रिया जैसे कारखाने बंद कराए जाएं

    February 27, 2026

    मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन व प्रणाम करते हैं

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.