Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    • हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
    • बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान
    • लोहियानगर में मिले असम और वेस्ट बंगाल के 200 परिवार, केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड
    • CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 
    • एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग
    • लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    देश

    फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार

    adminBy adminJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 17 जून (प्र)। एसटीएफ, मेरठ ने खनन की असली रॉयल्टी में फर्जीवाड़ा करके राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोह के चार आरोपितों और लोक निर्माण विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, कार, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है।

    एसटीएफ, मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से खनन की रॉयल्टी में परिवर्तन कूटरचित तरीक में फर्जी किट तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोहों के संबंध में जानकारी मिल रही थी। जिस पर एसटीएफ के निरीक्षक निरीक्षक रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार, हेड कॉस्टेबल आकाशदीप, प्रताप सिंह तथा चालक भूपेंद्र सिंह व उप निरीक्षक अरुण कुमार निगम, हेड कांस्टेबल महेश शर्मा, कांस्टेब लोकेश भाटी, हेड कांस्टेबल रौमिश ने रविवार की रात में बागपत के गांव निवाड़ा स्थित इंडियन नर्सिंग होम चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम नईम पुत्र इंतजार अली, तालिब पुत्र फारूख व फिरोज पुत्र अहमद अली निवासीगण ग्राम निवाड़ा, थाना बागपत तथा आरिफ पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला बुढापीर, सिवाल खास, थाना जानी, मेरठ बताए। आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर खनन की असली रॉयल्टी अपने साथी राहुल उर्फ राजा व आशुतोष से व्हाट्सएप पर प्राप्त करते है। राहुल उर्फ राजा व आशुतोष इनको वह आईएसटीपी भेजते हैं जिनका अन्य किसी विभाग के द्वारा प्रयोग न किया गया हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप, एक कार तथा नगदी बरामद की है।

    वेस्ट में सरकारी विभागों के कर्मियों की संलिप्ता
    एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर एवं संभल के पीडब्ल्यूडी व नगर निगम तथा जनपद गाजियाबाद के पीडब्लयूडी के वलकों / ठेकेदारों को असली रॉयल्टी में उपरोक्त जनपदों के क्लर्क के बताए अनुसार फर्जी तरीके से रॉयल्टी (आईएसटीपी) में दिनांकरू आदि परिवर्तन कर उनको वापस भेज देते हैं। जिसकी एवज में पीडब्लयूडी के क्लर्क व ठेकेदार एक क्यूबिक मीटर खनन पर 20 रुपये के हिसाब से पैदा देते हैं। साथ ही, गिरफ्तार आरोपी 15 रुपये एक क्यूबिक मीटर के हिसाब से राहुल उर्फ राजा व आशुतोष को देते हैं। इस तरह आपराधिक षड़यंत्र के तहत साजिश रचकर खनन विभाग की असली रॉयल्टी को कूटरचित तरीके से तैयार कर पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के विभिन्न जनपदों के वलकों एवं ठेकेदारों को उपलब्ध कराई गई है।

    10 वर्षों से सरकार को अरबों की चपत
    एसटीएफ, मेरठ की जांच पड़ताल में पता चला कि नईम, तालिब, फिरोज व आरिफ के द्वारा राहुल उर्फ राजा व आशुतोष के साथ मिलकर पिछले 10 वर्षों से संगठित गिरोह का संचालन किया जा रहा है। इस गिरोह से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, शामली व संभल के पीडब्लयूडी व नगर निकाय के कुछ क्लर्क व ठेकेदार मिले हुए है। एक अनुमान के अनुसार, दस साल के भीतर इस गैंग के द्वारा प्रदेश सरकार को अरबों के राजस्व की चपत लगाई जा चुकी है।

    meerut news meerut report Mining using fake royalty documents tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

    June 17, 2026

    हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया

    June 17, 2026

    बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.