मेरठ 15 जून (प्र)। गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित पुल संख्या 61 पर गर्डर रखने का काम किया जाएगा, जिसके चलते वाया मेरठ जाने वाली नौ ट्रेनें 19 जून को और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 20 जून को निरस्त रहेगी। छह ट्रेनों को रूट परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा।
ये ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी
- ट्रेन संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन जाने वाली ट्रेन मेरठ सिटी, खुर्जा, आगरा कैंट होते हुए जाएगी।
- ट्रेन संख्या 20194 चंडीगढ़ मदुरई भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी।
- 14304 हरिद्वार- दिल्ली पैसेंजर टपरी, शामली और दिल्ली शहादरा होते हुए जाएगी। ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद नहीं जाएगी।
- कालका दिल्ली एक्सप्रेस भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी।
- हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन भी उक्त परिवर्तित रूट से संचालित होगी।
- ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली ट्रेन भी उक्त परिवर्तित रूट से जाएगी।
नौचंदी एक्सप्रेस 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानका कार्य के चलते प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस उतरटिया, ट्रांसपोर्ट नगर अमौसी और आलम नगर होते हुए जाएगी। ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी। 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगी। रविवार को ट्रेन परिवर्तित रूट से रवाना हुई। ट्रेन का निर्धारित रूट उतरटिया, लखनऊ और आलमनगर है। सहारनपुर से प्रयागराज भी ट्रेन उक्त परिवर्तित रूट से जाएगी।
19 जून को ये ट्रेन रहेगी निरस्त
- नई दिल्ली से देहरदून और देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी
- जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन
- सहारनपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन
- गाजियाबाद से मेरठ सिटी और मेरठ सिटी से गाजियाबाद
परीक्षार्थियों के लिए चलाईं छह स्पेशल ट्रेन
भर्ती परीक्षाएं देने दूसरे शहरों में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने छह विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की हैं। पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 और 16 जून को जबकि सहारनपुर से शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन ( संख्या 04428) 15 से 17 जून तक चलेगी।
ये हैं परीक्षा स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 04425 नई दिल्ली सहारनपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 4:40 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 8:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 6.07 बजे है। स्टापेज दो मिनट का है।
- गाड़ी संख्या 04426 सहारनपुर – नई दिल्ली परीक्षा स्पेशल सुबह 11:30 बजे सहारनपुर से चलकर शाम 4:20 नई दिल्ली पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पहुंचने का समय दोपहर 1:25 बजे, स्टापेज दो मिनट का है।
- गाड़ी संख्या 04427 शकूरबस्ती से सहारनपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 5:20 शकूरबस्ती से चल कर सुबह 10:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पर शाम 7:27 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन सहारनपुर रवाना होगी।
• गाड़ी संख्या 04428 सहारनपुर से शकूरवस्ती परीक्षा स्पेशल 4:45 बजे सहारनपुर से चलकर रात 9:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। मेरठ सिटी स्टेशन सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद शकूरबस्ती रवाना होगी। - गाड़ी संख्या 04429 शकूरबस्ती- सहारनपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 10:50 शकूरबस्ती से चल कर दोपहर 3:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मेरठ सिटी स्टेशन दोपहर 1:07 बजे पहुंचेगी, स्टापेज दो मिनट का ।
- गाड़ी संख्या 04430 सहारनपुर नई दिल्ली परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे सहारनपुर से चलकर रात्रि 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । मेरठ सिटी स्टेशन ट्रेन शाम 7:53 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद नई दिल्ली रवाना होगी। (नोट: दोनों ओर इन ट्रेनों का आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ कैंट, दौराला, मुजफ्फरनगर, देवबंद नागल टपरी समेत मार्ग के सभी स्टेशनों पर स्टापेज रहेगा ।)

