Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    देश

    मेरठ वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, जाम से जल्द मिलेगी राहत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जून (प्र)। सीएम ग्रिड योजना के तहत वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम ने एक महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बरसात के मौसम में जलनिकासी बाधित न हो इसके लिए आबूनाले में पीएल शर्मा रोड की तरफ के हिस्से में बड़े-बड़े ह्यूम पाइप डालकर जलनिकासी दी गई है। पुल चौड़ीकरण कार्य के दौरान आवागमन प्रभावित नहीं होगा। इस कार्य के पूरे होने पर जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    सीएम ग्रिड योजना में करीब एक करोड़ की धनराशि पुल चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित थी। अभी यह पुल लगभग 12 मीटर चौड़ा है। करीब पांच मीटर इसे और चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण कार्य पूरा होने पर पुल की कुल चौड़ाई लगभग 17 मीटर हो जाएगी। पुल का चौड़ीकरण बेगमपुल-कचहरी रोड और पीएल शर्मा रोड वाले हिस्से में किया जा रहा है। बेगमपुल – कचहरी रोड की तरफ पुल के किनारे से करीब 10 मीटर आबूनाले की दीवार तोड़कर पुल के आधे हिस्से को मिट्टी डालकर बंधा लगा दिया गया है।

    पीएल शर्मा रोड की तरफ दो बड़े ह्युम पाइप जलनिकासी के लिए डाल दिए गए हैं। निगम का दावा है कि आबूनाले की जलनिकासी प्रभावति नहीं होगी। 20 दिन में ठेकेदार को पुल के टनल को बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पांच मीटर पुल की चौड़ाई बढ़ेगी और नीचे 4.50 मीटर गहराई से टनल बनाई जाएगी। कचहरी पुल अभी काफी संकरा है। बच्चा पार्क चौराहे से कचहरी का ट्रैफिक इस पर होता ही है, पीएल शर्मा रोड, बेगमपुल से कचहरी रोड और नेहरू रोड का ट्रैफिक भी आता है। जिससे जाम लगा रहता है।

    आरजी डिग्री कालेज के पास फुटपाथ का निर्माण शुरू
    वेस्टर्न कचहरी रोड पर कैंट विधायक और महापौर के निरीक्षण के बाद नगर निगम ने आरजी डिग्री कालेज में पास फुटपाथ का निर्माण शुरू कर दिया है। कैंट विधायक ने नगर निगम को कालेज का गेट तोड़े बिना नाले को घुमाकर बनाने का सुझाव दिया है।
    कालेज का गेट नाले की सीध में आ रहा है। फिलहाल नाले के निर्माण को लेकर अभी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा गया है। नाले को घुमाने से जल पलावन की स्थिति न बने। इसे पूरी तरह चेक करने के बाद ही नाले का निर्माण शुरू होगा। इसमें एक से दो दिन लगेंगे।

    bridge on Western Kutchery Road meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026

    आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.