मेरठ 15 जून (प्र)। जिलेभर में ऐसे नौ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे ब्लाक स्पाट समेत नौ स्थानों को चिह्नित कर रोड सेफ्टी के अंतर्गत निर्माण कार्य किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने 2026-27 के अंतर्गत कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी है। इसमें प्रमुख रूप से चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर क्रैश बैरियर शामिल है।
मेरठ- करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग से सरधना जाने वाली प्रमुख सड़क पर दायीं ओर नाला है, जिस पर 2.50 किमी में क्रैश बैरियर पहले से लगा है, शेष भाग में क्रैश बैरियर स्थापित करने की योजना है। सरधना मार्ग के यातायात के अलावा इसी मार्ग से गन्ने से भरे वाहन भी गुजरते हैं। रोड सेफ्टी के तहत सड़कों पर अलग-अलग तरह से कार्य होगा। सड़क पर टेबल टाप बनेगा तो कहीं पर साइनेज बनाया जाएगा।
सड़क और जगह का नाम -लंबाई – लागत
मवाना- किठौर – हापुड़ मार्ग पर पड़ने वाले पहले 19 टी- जंक्शन पर सड़क सुरक्षा कार्य 33.60 किमी 2.65 करोड़
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पड़ने वाले चौराहे व टी जंक्शन पर सड़क सुरक्षा का कार्य 29.60 किमी 70 करोड़
मेरठ-बड़ौत राज्य मार्ग के किमी 16 में पूटखास पुल ब्लैक स्पाट पर सड़क सुरक्षा कार्य 1/2 किमी 50 लाख
रघुनाथ-मोदीनगर मार्ग पर पतला से खानपुर सिवालखास टीकरी रसूलपुर मढ़ी होते हुए रोहटा 4.40 किमी 1.77 करोड
चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर फ्रैश बैरियर, मरम्मत व चौराहे का सुधार कार्य 42.30 किमी 1.95 करोड़
दौराला – बरनावा मार्ग पड़ने वाले चौराहे व टी जंक्शन पर सड़क सुरक्षा कार्य 15 किमी 60 लाख
मेरठ- सरधना मार्ग पर नाले के किनारे अवशेष भाग में क्रैश बैरियर का कार्य 2 किमी 73.35 लाख
कंकरखेड़ा पावलीखुर्द सरधना बपारसी मार्ग पर टेबल टाप व चौराहों का सुधारीकरण 14 किमी 20 लाख
मेरठ-परीक्षितगढ़ आसिफबाद मार्ग पर 14 टी जंक्शन का सड़क सुरक्षा कार्य 30.40 किमी 1.77 करोड़

