मथुरा, 30 जून (ता)। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया।मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। 65 यात्री सवार थे।…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मुंबई, 30 जून (ता)। अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है।बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को मौका दिया है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर्स पर भरोसा जताया है।खराब फॉर्म से जूझ रही विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाली 17 साल युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को मौका दिया…
मेरठ 30 जून (प्र)। मवाना रोड के चौड़ीकरण साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा कट बंद किए जा रहे हैं। सोमवार को कसेरूखेड़ा के लोगों ने उनकी सड़क के सामने कट बंद करने को लेकर भारी विरोध किया। महिलाओं ने कट बंद करने को लगाई कई शटरिंग को उखाड़ फेंका हंगामा देख भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्रवासियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कसेरूखेड़ा रावण के ससुर द्वारा बसाई गई बस्ती है। सदियों से यहां लोग रह रहे हैं। लोगों के मवाना रोड पर आने जाने के लिए एक मात्र कट है।…
नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 30 जून (ता)। कंगाल हो चुका पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अपने मुल्क में खाने के लिए दाने नहीं है और धमकी भारत को दे रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख ने पाकिस्तान की चूल्हें हिला दी हैं और सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। अब इसकी समझौते को लेकर पाकिस्तान के एक मंत्री ने गीदड़भभकी दी है।पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। एक पाकिस्तानी न्यूज चौनल पर दिए गए उनके…
मुंबई, 30 जून (ता)। रामानंद सागर की कालजयी पौराणिक धारावाहिक रामायण का प्रसारण छह जुलाई से सोनी पल पर किया जाएगा। वर्ष 1987 में पहली बार प्रसारित रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रही है। 78 एपिसोड की इस गाथा ने करोड़ों दर्शकों को अपनी आस्था, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोडऩे का काम किया था।सोनी पल ने हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अब अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रामायण को प्रसारित करने का निर्णय लिया है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह धारावाहिक मर्यादा, त्याग, करुणा, साहस…
नई दिल्ली, 30 जून (ता)। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर से आए 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ व्यापक मंथन किया। सम्मेलन में न सिर्फ योजनाओं की समीक्षा हुई, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित ग्राम-विकसित भारत के विजन को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीतियां भी सामने आईं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत- जीरामजी योजना और लखपति दीदी के रोडमैप के बारे में भी बताया। शिवराज सिंह…
श्रीनगर 30 जून। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा-2026 शुरू हो रही है। धाम पर जाने वाले दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बालटाल मार्ग जहां 14 किलोमीटर का है। वहीं, पहलगाम मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। इसे तय करने में दो से तीन दिन लगते हैं। पहलगाम मार्ग की तुलना में बालटाल मार्ग अधिक कठिन है। अमरनाथ यात्रा की इस दूरी को कम करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए रोपवे लगाने की तैयारी की जा रही है। साल 2025 में रोपवे को लेकर फैसला लिया था। पिछले साल सात रोपवे परियोजनाओं…
लखनऊ, 30 जून (ता)। यूपी के कासगंज में गत दोपहर 3.30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाई-वे के पास हुआ। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3.40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त…
मेरठ 30 जून (प्र)। यूपी पुलिस एसआई (सब इंस्पेक्टर) और समकक्ष पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन अभ्यार्थियों के पैर लड़खड़ा गए। शारीरिक दक्षता के पहले ही पायदान पर दौड़ के दौरान पांच अभ्यार्थी बेहोश होकर गिर गए। बेहोश हुए अभ्यार्थियों को पहले पीएसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज गया। उपचार के बाद चार घर भेज दिया गया, जबकि एक उपचाराधीन है। कहीं परीक्षा में 16 महिलाएं और 60 पुरुष अभ्यर्थी फेल हो गए। परीक्षा में भाग लेने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मैदान में…
नई दिल्ली, 30 जून (ता)। राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना के जल को लेकर दशकों से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है और दोनों राज्यों ने यमुना जल समझौते पर गत दिवस हस्ताक्षर कर दिए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और प्रयासों से राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। लगभग तीन दशक से लंबित यह परियोजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। लगभग 34,102 करोड़ रुपए की लागत वाली यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। समझौते…
