Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा,जाल उखाड़ा; पुलिस तैनाती में डिवाइडर बनाया
    देश

    मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा,जाल उखाड़ा; पुलिस तैनाती में डिवाइडर बनाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 30, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 30 जून (प्र)। मवाना रोड के चौड़ीकरण साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा कट बंद किए जा रहे हैं। सोमवार को कसेरूखेड़ा के लोगों ने उनकी सड़क के सामने कट बंद करने को लेकर भारी विरोध किया। महिलाओं ने कट बंद करने को लगाई कई शटरिंग को उखाड़ फेंका हंगामा देख भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्रवासियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कसेरूखेड़ा रावण के ससुर द्वारा बसाई गई बस्ती है। सदियों से यहां लोग रह रहे हैं। लोगों के मवाना रोड पर आने जाने के लिए एक मात्र कट है। इसको बंद करने से उनकी बस्ती महानगर से कट हो जाएगी। लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर जाकर वापस लौटकर बस्ती में आना पड़ेगा। उन्होंने मंगलवार को डीएम से गुहार करने की बात कहते हुए तब तक कट बंद न करने की मांग की। तब तो पुलिस ने उन्हें मोहलत देते हुए घरों को भेज दिया, लेकिन रात को पुलिस की तैनाती के बीच डिवाइडर का निर्माण कर दिया गया।

    दरअसल, पीडब्लूडी विभाग द्वारा मवाना रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कट बंद किए जा रहे हैं। कसेरूखेड़ा रोड के सामने के कट को बंद किया जा रहा है। इसका बस्ती के लोग विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कट बंद कर डिवाडर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शटरिंग लगानी शुरू की तो कसेरूखेड़ा के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आ गई। उन्होंने रास्ता जाम कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शटरिंग को उखाड़ डाला थाना गंगानगर और थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध करने वालों को समझाने का प्रयास किया।

    सीओ सिविल लाइन्स मौके पर पहुंचे और विरोध करने वालों रोड से बात की बस्ती के नेता विनोद सोनकर ने कहा कि कट बंद होने से जहां आम लोगों को बस्ती में आने जाने में दिक्कत होगी। उन्हें गंगानगर की ओर से आने के लिए करीब एक किलोमीटर आगे भगत लाइन्स जाकर वापस लौटना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को दिक्कत होगी मरीजों को बस्ती में आने जाने के लिए और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने जाने के लिए रास्ता छोड़ा जाए। यदि सीधा कट नहीं दिया जा सकता तो वहां यू टर्न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज वे डीएम से मिलेंगे, तब तक कट को बंदन किया जाए। हंगामा करने वालों को पुलिस ने आश्वस्त किया कि आज डीएम का जैसा आदेश होगा माना जाएगा। इसके बाद डिवाइडर बनाने के कार्य को रोक दिया गया और वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रात करीब आठ बजे पुनः शटरिंग लगानी शुरू की गई तो लोगों ने पुनः विरोध किया। पुलिस ने उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देकर वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद आनन-फानन में शटरिंग लगाई और रात करीब 10 बजे पुनः शटरिंग लगाई गई और मशीन से उसमें निर्माण सामग्री भर दी गई।

    राजेन्द्रपुरम के व्यापारी भी कर रहे विरोध
    मवाना रोड पर राजेन्द्रपुरम के सामने भी कट को बंद किया जा रहा है। इसका राजेन्द्रपुरम के व्यापारी और क्षेत्रवासी विरोध कर रहे है। कट बंद होने से इस बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

    तेजी से चल रहा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य
    मेरठ पौड़ी मार्ग पर आजकल सड़क के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है खोखे हटाए जा रहे हैं। दुकानों के आगे पक्के लिंटर को तोड़कर वहां सड़क बनाई जा रही है। इसके साथ कट बंद करके डिवाइडर बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। सड़क चौड़ी होने से इस रोज से गुजरने वाले हजारों वाहन फर्राटा भर सकेंगे और लाखों लोगों को राहत मिलेगी। कट बंद होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही है।

    Kaserukheda cut closed. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.