Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय
    • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
    • भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान
    • मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा,जाल उखाड़ा; पुलिस तैनाती में डिवाइडर बनाया
    • जो हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट देंग : मुसादिक मलिक
    • 6 जुलाई से रामानंद सागर की ‘रामायण’ का सोनी पल पर किया जाएगा प्रसारण
    • वीबी-जीरामजी योजना पहली जुलाई से लागू होगी, अब 125 दिन रोजगार
    • अमरनाथ यात्रा में चढ़ाई होगी सुगम, अगले साल से शुरू होगा रोपवे लगाने काम; 40 मिनट में कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाते पांच हुए बेहोश, 76 फेल
    देश

    पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाते पांच हुए बेहोश, 76 फेल

    adminBy adminJune 30, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 30 जून (प्र)। यूपी पुलिस एसआई (सब इंस्पेक्टर) और समकक्ष पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन अभ्यार्थियों के पैर लड़खड़ा गए। शारीरिक दक्षता के पहले ही पायदान पर दौड़ के दौरान पांच अभ्यार्थी बेहोश होकर गिर गए। बेहोश हुए अभ्यार्थियों को पहले पीएसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज गया। उपचार के बाद चार घर भेज दिया गया, जबकि एक उपचाराधीन है। कहीं परीक्षा में 16 महिलाएं और 60 पुरुष अभ्यर्थी फेल हो गए। परीक्षा में भाग लेने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मैदान में ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बेहोश हुए अभ्यार्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। पुलिस और पीएसी के अधिकारियों ने परीक्षा स्थल और जिला अस्पताल जाकर अभ्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

    यूपी पुलिस एसआइ और समकक्ष पदों के लिए सोमवार से शुरू हुई पीईटी परीक्षा एक जुलाई तक रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी है। परीक्षा सुबह 6 से 8 बजे के बीच हुई। भीषण गर्मी के कारण कई अभ्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। दौड़ के दौरान 10- 12 अभ्यार्थियों की हालत बिगड़ गई, जिनमें से पांच बेहोश होकर गिर पड़े। सभी बेहोश अभ्यार्थियों को एंबुलेंस से तुरंत पीएसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    पहले दिन शारीरिक दक्षता में शामिल 171 महिलाओं में से 16 और 357 पुरुष अभ्यार्थियों में से 60 सफल नहीं हो सके। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान अभ्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं।
    इस घटना के बाद, भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी में आयोजित इस फिजिकल टेस्ट को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कठिन दौड़ के दौरान चिकित्सा और राहत व्यवस्था कितनी पर्याप्त और प्रभावी थी।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय

    June 30, 2026

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल

    June 30, 2026

    भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.