Author: websitemarketing2019@gmail.com

बागपत, 01 जुलाई (ता)। जिलेभर के सचिवों ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन महीने से रुके वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने डीपीआरओ का घेराव किया, जिसके बाद अधिकारी सीडीओ कार्यालय चले गए। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।सचिवों का पिछले तीन महीने का वेतन रोका हुआ है। गत दिवस 60 सचिवों को बजट खर्च न करने के आरोप में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जोनी चौधरी ने बताया कि वेतन…

Read More

नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। पाकिस्तान के पंजाब में गुरुद्वारों को गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा। पाकिस्तान के फारूखाबाद (मंडी चूरकाना) में भूमाफिया ने प्रशासन के साथ मिलकर 125 साल पुराने ऐतिहासिक सिंह सभा गुरुद्वारे का एक हिस्सा गिरा दिया।पाकिस्तान में गुरुद्वारा गिराने के कदम से सिख समुदाय में गुस्सा है। गुरुद्वारा गिराने के बाद सिखों ने इसका विरोध किया और गिराने के काम को रुकवाया। सिख संगत के विरोध जताने के बाद प्रशासन ने फिलहाल इस जगह को सील कर दिया है और किसी भी तरह का निर्माण या तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है।स्थानीय जानकारों और…

Read More

रामपुर 01 जुलाई। क्या समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने वाला है? क्या जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी है? ये सवाल इसलिए तेजी से उठ रहे हैं क्योंकि जमीन खरीद को लेकर पहले से ही विवादों में रही रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ‘जौहर ट्रस्ट’ को रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने एक कड़ा नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी कैंपस में अवैध निर्माण को लेकर चल रही जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि वहां बने 38 भवन बिना नक्शा (मानचित्र) पास कराए ही खड़े…

Read More

नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गत दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया है कि सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के शहीद होने के संबंध में सदन को गुमराह किया। वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन को गुमराह करने के लिए रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू की जाए।उन्होंने नोटिस में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में 28 जुलाई, 2025 को हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने…

Read More

लखनऊ, 01 जुलाई (ता)। अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के पर्ू्व महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया है। घोटाला मामले में एसआईटी ने चंपत राय का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने चढ़ावा चोरी में हाथ होने से साफ इनकार किया है। चंपत राय ने पुलिस को कहा है कि उनके संज्ञान में चोरी का मामला आते ही वह तुरंत सक्रिय हो गए थे। उनके ही कहने पर संदिग्ध पकड़े गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिन 8 लोगों पर एफआईआर हुई और अरेस्ट किया…

Read More

मुरादाबाद 01 जुलाई। वर्षों से ‘लाइनपार’ जैसी उपेक्षित पहचान से जुड़े चार लाख से अधिक लोगों को सोमवार को नई पहचान मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में घोषणा की कि अब यह क्षेत्र दाऊ दयाल खन्ना नगर’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार, स्वतंत्रता सेनानी दाऊ दयाल खन्ना के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 1983 में गठित श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति में उनके गुरुदेव महंत अवैद्यनाथ अध्यक्ष व दाऊ दयाल खन्ना महासचिव थे। राम मंदिर आंदोलन को संगठित स्वरूप…

Read More

मेरठ, 01 जुलाई (प्र)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई मोड़ स्थित एक पुआल गोदाम पर बीती गत शाम पीने के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बा खिवाई निवासी कुलदीप पुत्र ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों धर्मेंद्र और सचिन के साथ खिवाई मोड़…

Read More

नयी दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा है कि न्यायिक समीक्षा को न्यायपालिका की सर्वाेच्चता के रूप में नहीं, बल्कि संविधान के प्रति उस जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब संवैधानिक संस्थाएं अपनी निर्धारित सीमाओं के भीतर काम करने में विफल हों, तब कानून का शासन कायम रहे। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि न्यायिक समीक्षा की यह व्यापक शक्ति भारत के संवैधानिक लोकतंत्र की नीव है। यह इस सिद्धांत की पुष्टि करती है कि सरकार की किसी भी शक्ति के प्रयोग…

Read More

नयी दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। सेना प्रमुख के पद से आज सेवानिवृत्त हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भविष्य में युद्ध अधिक एकीकृत, संयुक्त एवं समन्वित सैन्य अभियान पर केंद्रित होंगे इसलिए सशस्त्र बलों की दिशा स्पष्ट होनी चाहिए। साथ मिलकर देखना, साथ मिलकर निर्णय लेना और साथ मिलकर कार्रवाई करना।वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल द्विवेदी 40 साल से अधिक की सेवा के बाद गत दिवस सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें ‘साउथ ब्लॉक’ के लॉन में आयोजित एक औपचारिक विदाई समारोह में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया किया।इस कार्यक्रम से इतर जनरल द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आज,…

Read More

औरंगाबाद 01 जुलाई। बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी. हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन…

Read More