बरेली, 25 अप्रैल। बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शादी के दिन बरात जाने से ठीक पहले एक युवक का शव शनिवार सुबह साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाही कस्बा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी युवक देवेंद्र मौर्य (22 वर्ष) की शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्यों द्वारा राघव चड्ढा के नेतृत्व में पार्टी से अलग हो गये जिनमें से तीन राघव चढ्ढा, अशोक मित्तल संदीप पाठक भाजपा में शामिल हो गये। संभावना व्यक्त की जा रही है कि हरभजन सिंह, राजिन्द्र गु़प्ता, विक्रम जीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं जो भी हो जब उन्होंने आस छोड़ दी तो वह कहीं भी जाए उससे क्या फ्रर्क पड़ता है सोचना यह है कि अगले वर्ष पंजाब में चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी के राज्यसभा सदस्यों ७ में से ४ पंजाब से बताये जाते हैं।…
नोएडा 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहरों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सबसे बड़ी समस्या हमेशा सस्ते और सुरक्षित आवास की रही है। बढ़ते किराए, लंबी दूरी और सीमित आय के बीच जीवन यापन करना उनके लिए चुनौती बना हुआ है। अब इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार और प्राधिकरण स्तर पर बड़े फैसले लिए गए हैं। नोएडा में जहां श्रमिकों के लिए चार बड़े हॉस्टल बनाए जाएंगे, वहीं पूरे राज्य में किफायती किराया आवास नीति को औद्योगिक क्षेत्रों में लागू करने की तैयारी है, जिससे मजदूरों को उनके कार्यस्थल के पास ही सस्ती और…
आगरा 25 अप्रैल। केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा की बिल्डिंग गिर जाने से मलबे में कैश दब गया, मलबे से कैश निकालने के लिए लोग पहुंच गए। ऐसे में पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। बैंक के बगल के रास्ते को बंद कर दिया गया है।गुरुवार रात में ही मलबे से कैश भी निकाल लिया गया। बैंक का 300 करोड़ का लेनदेन है, शुक्रवार दोपहर में छत के रास्ते से लाॅकर, गोल्ड और लोन संबंधी दस्तावेज निकालने के लिए रास्ता बनाने में टीम जुटी रहीं। बेलनगंज के भैरों बाजार में प्रदेश की पहली केनरा बैंक की…
नई दिल्ली 25 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी अदालत किसी महिला, खासकर नाबालिग को उसकी इच्छा के विपरीत गर्भ रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। अदालत ने यह टिप्पणी तब की, जब 15 वर्षीय एक किशोरी को सात माह के गर्भ को चिकित्सकीय तरीकों से समाप्त करने की अनुमति दी गई। अदालत ने जोर देकर कहा कि अनचाही गर्भावस्था के लिए किसी महिला को मजबूर करना, उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह आदेश दिया। अदालत ने कहा कि गर्भवती की इच्छा क्या है…
कानपुर 25 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सेवानिवृत्त उप आयुक्त (उद्योग) और उनकी पत्नी को उन्ही के घर पर डिजिटल अरेस्ट (बंधक) कर साइबर ठगों ने महज नौ दिनों में तीन बार में 57 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित करा लिए गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम में जाकर तहरीर दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच शातिरों को धर दबोचा है। जबकि गिरोह का सरगना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कर्मचारी है जो उड़ीसा के राउरकेला में पोस्टेड है। जिसे जल्द ही पूछताछ के…
मऊ 25 अप्रैल। बेटी की शादी से वापस लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया. ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में कार में सवार कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे. घटना शनिवार तड़के 3 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र में बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर हुई. सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनके बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) निवासी रानीडीहा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर और रविंद्र यादव (20), पुरुषोत्तम कुमार (28) निवासी मटीहानी, थाना मोहनपुर, जिला गया…
लखनऊ 25 अप्रैल। यदि आपके ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में जन्म तारीख गलत दर्ज है या फिर आधार कार्ड में जन्मतिथि मनगढ़ंत दर्ज हो गई है तो अब संशोधन करा सकते हैं। परिवहन विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जन्मतिथि में बदलाव के लिए आवेदक को तीन प्रपत्रों में से एक प्रस्तुत करना होगा, तभी बदलाव होगा। लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था आनलाइन की गई है, विभाग की वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे आनलाइन बन रहा है, पासपोर्ट बनाते समय भी डीएलमांगा जाता है। इसमें यदि गलत…
लखनऊ 25 अप्रैल। अब भू-उपयोग, लोकेशन और भूखंड के क्षेत्रफल के आधार पर विकास शुल्क कम या ज्यादा देना होगा। नगरीय निकाय क्षेत्र बड़े व्यावसायिक भूखंडों के मामले में जहां मौजूदा दर से 10 प्रतिशत ज्यादा वहीं निकाय क्षेत्र के बाहर 20 प्रतिशत कम शुल्क देना होगा। इसी तरह औद्योगिक उपयोग पर 60 प्रतिशत तक कम विकास शुल्क अब लगेगा। निकाय क्षेत्र के बाहर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं पर भी अब कम विकास शुल्क लगेगा। ऐसे में परियोजना की कुल लागत कम होने से फ्लैट आदि की कीमत घट सकती है। विकास शुल्क घटने से अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगने…
प्रयागराज, 24 अप्रैल। भारत की आध्यात्मिक चेतना का ध्रुवतारा, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पावन संगम है वह मानवता को एकता का शाश्वत संदेश देता रहा है, उसी पुण्यभूमि त्रिवेणी संगम में एक अद्वितीय और अलौकिक आध्यात्मिक-सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ। ऐसे अवसर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, भक्ति और राष्ट्रीय चेतना के विराट उत्सव के रूप में इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो जाते हैं।परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, बागेश्वरपीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी तथा भक्ति स्वर सम्राट श्री हंसराज रघुवंशी जी का संगम की धरती पर पावन संगम हुआ। संगीत व अध्यात्म के इस…
