मेरठ, 26 अगस्त (प्र)। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए गत दिवस एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने डीएम डॉ. वीके सिंह व एसएसपी बीबीजीएसटी मूर्ति समेत पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, जली कोठी, रेलवे रोड से घंटाघर तक तथा अन्य प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी रहनी चाहिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
Trending
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
- संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

