कोलकाता, 05 मई (ता)। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का बनना किसी एक चुनाव, एक चेहरे या एक रणनीति का परिणाम नहीं है। यह एक दीर्घकालिक राजनीतिक साधना का निष्कर्ष है। जहां संगठन की गहराई, नेतृत्व की व्यापकता और चुनावी प्रबंधन की सूक्ष्मता एक साथ मिलकर काम करती है। इस पूरी प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे नेताओं की अभूतपूर्व भूमिकाओं के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जैसे कई नेताओं का योगदान भी रहा। यह जीत भाजपा…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
वृंदावन, 05 मई (ता)। ठाकुर मदन मोहन मंदिर की ऐतिहासिक दीवारें एक बार फिर अपनी पुरानी चमक में नजर आने लगी हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की विज्ञान शाखा द्वारा किए गए विशेष केमिकल ट्रीटमेंट के बाद मंदिर की बाहरी दीवारों से काई, धूल और प्रदूषण की काली परत हटा दी गई है। इससे करीब 400 साल पुराने इस मंदिर का मूल स्वरूप फिर से उभरकर सामने आया है। एएसआई की अधीक्षण रसायन पुरातत्वविद रंजना पुष्कर की निगरानी में यह कार्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह काम पिछले वर्ष शुरू हुआ था और अब इसका पहला चरण सफलतापूर्वक…
नूंह, 05 मई (ता)। हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जालौन जिले में तैनात एक चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे पलवल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही…
संभल, 05 मई (ता)। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस जो खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें करीब 25 से 30 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवाएं सक्रिय हुईं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।यह हादसा बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर चंदौसी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब…
आगरा, 05 मई (ता)। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच गत दिवस कार्य परिषद की बैठक में विकास और अनुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और नवाचार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।बैठक में पूर्व निर्णयों को अनुमोदन देने के साथ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। विश्वविद्यालय के नाम से डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करने का प्रस्ताव भी तैयार कर कुलाधिपति के माध्यम से भारत सरकार को भेजने…
लखनऊ, 05 मई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।आज मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं…
आगरा, 05 मई (ता)। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीफ और रबी सीजन में फसलों को हुए नुकसान के बाद 136 किसानों के बैंक खातों में कुल 35.60 लाख रुपये की बीमा राशि भेजी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रतीकात्मक (डमी) चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल रहे। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, किसान नेता मोहन सिंह चाहर और उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने 10 किसानों (5 खरीफ, 5 रबी)…
लखनऊ, 05 मई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गत दिवस प्रदेश कैबिनेट ने तबादला नीति 2026-27 को मंजूरी दे दी। इसके तहत समूह क के अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं किया जाएगा। समूह क ऐसे अधिकारियों जिनके पद केवल मंडल स्तर पर हैं, उन्हें उनके गृह मंडल में तैनात नहीं किया जाएगा।समूह ख के अधिकारियों को उनके गृह मंडल में तैनात नहीं किया जाएगा, यह प्रतिबंध केवल जिलास्तरीय विभागों व कार्यालयों में लागू होंगे। समूह ग के सभी कार्मिकों का पटल, क्षेत्र परिवर्तन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। स्थानांतरण के लिए तीन साल और सात…
नई दिल्ली, 05 मई (ता)। क्या आपने कभी विचार किया है कि जिस सुंदर वस्तु को आप पाने की कोशिश करते हैं, उसे पाते ही उसकी सुंदरता मर क्यों जाती है? हम जिसे प्रेम कहते हैं, अकसर वह अपना अधिकार जमाने की एक कोशिश मात्र होती है। जब आप सौंदर्य को देखते हैं, तो आपके भीतर कुछ घटित होता है। मानो जीवन ऊर्जा का कोई अवरुद्ध स्रोत अचानक खुल जाता हो, जैसे कोई झरना फूट पड़े। वह आपको रोमांच और आनंद से भर देता है और फिर अगला भाव आता है, उसे अपने अधिकार में लेने की इच्छा। आप किसी…
देहरादून, 05 मई (ता)। उत्तराखंड के ‘छोटा कैलाश’ कहे जाने वाले आदि कैलाश और रहस्यमयी ओम पर्वत की यात्रा की शुरुआत 1 मई से हो गई है। इस बार की यात्रा न केवल आध्यात्मिक होगी, बल्कि यात्रियों को कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंची धाम, जागेश्वर और पाताल भुवनेश्वर जैसे पौराणिक मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य भी मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने तीन अलग-अलग रूट और बजट के अनुसार विशेष पैकेज तैयार किए हैं, ताकि हर भक्त इस पावन यात्रा का हिस्सा बन सके। इस बार अलग-अलग रूट के हिसाब से अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए…
