Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
    • एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
    • रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा
    • विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान
    • अखिलेश यादव मजबूत नेता हैं! हो तो कुछ भी सकता है लेकिन राजभर जी आपका दावा हजम नहीं हो पा रहा
    • ‘मैसा’ के गाने की शूटिंग रश्मिका ने पूरी की
    • बढ़ते पारे और हीटवेब से घबराने की जरूरत नहीं…
    • देशभर में जंगलों को बचाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»कार्य परिषद की बैठक हुई आगरा विश्वविद्यालय में
    न्यूज़

    कार्य परिषद की बैठक हुई आगरा विश्वविद्यालय में

    adminBy adminMay 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा, 05 मई (ता)। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच गत दिवस कार्य परिषद की बैठक में विकास और अनुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और नवाचार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
    बैठक में पूर्व निर्णयों को अनुमोदन देने के साथ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। विश्वविद्यालय के नाम से डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करने का प्रस्ताव भी तैयार कर कुलाधिपति के माध्यम से भारत सरकार को भेजने पर सहमति बनी।
    कॅरिअर एडवांसमेंट योजना के तहत प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. प्रदीप श्रीधर और प्रो. संजय चौधरी को सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई। वहीं, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. नीलम यादव, डॉ. राजीव वर्मा और डॉ. मोहम्मद हुसैन को सह आचार्य पद पर पदोन्नत किया गया। विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठन को मंजूरी दी गई, जिसे ‘समर्थ’ पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
    विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन के तहत अब तक 15 कंपनियों के पंजीकरण की जानकारी दी गई और कॉलेजों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक छात्रों को इससे जोड़ा जाए। पुस्तकालय के आधुनिकीकरण के अंतर्गत आरएफआईडी प्रणाली के विस्तार को भी स्वीकृति मिली, जिसके तहत करीब 60 हजार पुस्तकें पहले ही डिजिटल रूप से टैग की जा चुकी हैं।
    शिक्षक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए सेवा शर्तों को राज्य सरकार के स्वायत्त निकाय के अनुरूप लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शोध छात्रा के प्रकरण में लिप्त प्रो. गौतम जायसवार के मामले को फिर आईसीसी को भेजते हुए नियमों के तहत जांच कराने का निर्णय लिया गया।
    पूरन डाबर ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और फुटवियर टेक्नोलॉजी में पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। गवर्नर नॉमिनी डॉ. जगन्नाथ गुप्ता ने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ योजना की सराहना की, जिसका समर्थन सदस्य सुधीर कुमार सक्सेना ने भी किया। बैठक में कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, महिमा चंद सहित कार्य परिषद के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    A meeting of the Executive Council was held at Agra University. agra meeting tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार

    June 19, 2026

    एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी

    June 19, 2026

    रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.