संभल, 05 मई (ता)। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस जो खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें करीब 25 से 30 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवाएं सक्रिय हुईं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
यह हादसा बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर चंदौसी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। कहा जा रहा है कि बस लुधियाना से चलकर बदायूं, हरदोई और उन्नाव की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की भूमिका को लेकर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
- वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
- पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
- अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब
- कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
- बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
- शिक्षक नेता एमएलसी श्रीचंद का एमएम कॉलेज में हुआ भ्रमण

