Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली
    देश

    मुस्लिमों ने हिंदू बस्ती में खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 23, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 23 जुलाई। सिविल लाइन थाने की हिंदू बस्ती मोहल्ला जनकपुरी में हिंदू समाज के दो मकानों को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा खरीदने पर रोष जताया गया हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार व कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में पहुंच कर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पंचायत की। दोनों मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए थे। पुलिस के साथ नायब तहसीलदार सदर हरेंद्र सिंह ने दोनों मकानों को खाली करा दिया उन पर सील लगा दी।

    जनकपुरी गली नंबर तीन में हिंदू समाज के दो मकानों को लगभग दो माह पहले बेचा गया था उस समय किसी भी मोहल्लावासी को इस बारे में जानकारी नहीं हुई। आरोप है कि दोनों मकानों में मुस्लिम समाज के दो परिवार आकर रहने लगे और शाम के समय 10-15 युवक कुर्सी बिछाकर बैठने लगे तो लोगों को दोनों मकानों के बेचने के जानकारी हुई इस बारे में मोहल्लावासियों ने डीएम कार्यालय में शिकायत की कार्रवाई न होते देखकर मोहल्लावासियों ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार से संपर्क किया। बुधवार दोपहर में समिति के कार्यकर्ता मोहल्ले में पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों मकानों के बाहर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं और युवकों ने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ कर दिया। हंगामा होने पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा समेत सिविल लाइंस थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया गया।

    नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में छह से अधिक मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे, जिनमें रामकुमार ने महमूदनगर निवासी आदिल को 19 लाख रुपये बेचा था। आदिल ने 14 लाख रुपये दिए थे, जबकि पांच लाख रुपये बाकी थे। वह यहां पर लगभग दो माह से रह रहा था। दूसरा मकान मनीष से महमूदनगर निवासी जीशान ने 22 लाख रुपये में खरीदा था।

    मुजफ्फरनगर सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा का कहना है कि मकानों को खाली कराया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। कॉलोनी में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस फोर्स तैनात रखी गई थी। मकानों को लेकर उन्हें शिकायत नहीं मिली है। प्रशासनिक स्तर से इस मामले की जांच की जा रही है।

    janakpuri muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.