मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर गंगोत्री पेपर मिल्स प्रा. लि. को 1.80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने कंपनी के एक शेयर धारक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अकाउंटेंट को भुगतान के निर्देश भेजे। संदेशों को असली मानकर दो दिन में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए गए। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के निदेशक प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पुलिस को कहा कि कंपनी का बैंक खाता पीएनबी की न्यू मंडी (मुजफ्फरनगर) शाखा में संचालित है। आरोप है कि 17 जुलाई को खाता संचालक संदीप गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ लग गया। ठगों ने कंपनी के शेयर धारक नीरज अग्रवाल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार कर अकाउंटेंट को अलग-अलग बैंक खातों में तत्काल भुगतान करने के निर्देश भेजे।
निर्देशों को वास्तविक समझते हुए अकाउंटेंट ने 17 जुलाई को 99.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये तथा 20 जुलाई को 79.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 1.80 करोड़ रुपये साइबर ठगों के खातों में पहुंच गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कंपनी प्रबंधन ने भुगतान की पुष्टि की। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई और बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य साक्ष्य एसएसपी अविनाश पांडेय को सौंपे गए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ठगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा मवाना रोड के डिफेंस कालोनी निवासी प्रज्जवल अग्रवाल ने बताया कि उनकी उत्तराखंड हरिद्वार के झबरेडा नारसन में गंगौत्री पेपर मिल है। इसका खाता पंजाब नेशनल बैंक न्यू मंडी मुजफ्फरनगर में है। इस खाते का संचालन संदीप गोयल करते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

