Author: websitemarketing2019@gmail.com

लखनऊ, 08 जून (ता)। गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर ने प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। मुठभेड़ को लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी तो पहले से ही सरकार को घेर रही है, अब सरकार में शामिल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने गत दिवस इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने गाजीपुर पुलिस को खुद पर रासुका लगाने की चुनौती दी है। साथ ही, यह कहकर गठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि श्हम सरकार के साथ अपने समाज की रक्षा के लिए खड़े…

Read More

गोपेश्वर, 08 जून (ता)। हेमकुंड साहिब तक अब घोड़े-खच्चर से भी यात्री आवाजाही कर सकते हैं। अब तक अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के बीच दो किमी क्षेत्र में पैदल रास्ते में बर्फ होने के चलते घोड़े-खच्चर हेमकुंड नहीं जा पा रहे थे। अब बर्फ हटने से घोड़े-खच्चर गुरुद्वारा साहिब तक जा सकेंगे।हेमकुंड साहिब में आए दिन बर्फबारी हो रही है, लेकिन यह बर्फ जम नहीं रही है। अटलाकोटी से हेमकुंड के बीच यात्री बर्फ के बीच यात्रा कर रहे थे। पैदल रास्ते में बर्फ से फिसलन के चलते घोड़े खच्चर अटलाकोटी तक ही आवाजाही कर रहे थे। हेमकुंड तक…

Read More

वाराणसी, 08 जून (ता)। वाराणसी नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर के भीतर संचालित सभी मांस, मछली और पोल्ट्री बाजारों को चरणबद्ध तरीके से शहर से छह माह में बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। यह निर्णय गत दिवस महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम की सदन की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद महापौर ने कहा कि नगर में मांस-मछली की लगभग 400 दुकानें हैं। इसे नगर के चारों दिशाओं में सुनियोजित तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इसके लिए प्रथम चरण में पांच स्थानों…

Read More

नई दिल्ली 08 जून। दुनिया की दस सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार मेटा में नौकरी शायद हर इंजीनियर का सपना होता है। लेकिन क्या हो… जब सपना तो पूरा हो जाए, पर उम्मीद टूटने लगे, खुशियां छिटकने लगे। कॉरपोरेट कंपनियों की असलियत, थकाऊ बैठकों, बदलते प्रोजेक्ट्स के बीच धूमिल उम्मीदों से तंग आकर मेटा के पूर्व इंजीनियर एल्विन टैन ने शानदार टेक कॅरिअर छोड़ दिया। वह अपनी महिला मित्र के साथ नूडल्स स्टॉल लगाने लगे। वह कहते हैं, कमाई तो एक तिहाई रह गई है, मगर जो खुशी और सुकून मिल रहा है, उसका कोई मोल नहीं है। सोशल मीडिया…

Read More

मुंबई 08 जून। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी नर्सों के यूनिफॉर्म में ब्रिटिश दौर की झलक दिखाई देती है और अब समय आ गया है कि इसे भारतीय सोच, सुविधा और जरूरतों के अनुसार बदला जाए। मुंबई में बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि डॉक्टरों को अपने प्रोफेशनल ड्रेस को लेकर कुछ हद तक स्वतंत्रता मिलती है, लेकिन नर्सें अब भी एक ऐसे ड्रेस कोड का पालन कर रही हैं जो उन्हें काफी हद…

Read More

मेरठ, 08 जून (प्र)। बस में यात्रियों से बदसलूकी का विरोध करने पर दो किन्नरों ने परिचालक के साथ मारपीट की और फावड़े से हमला कर दिया। मेडिकल पुलिस ने दो घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के एक परिचालक पर फावड़े से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना सोहराब गेट बस अड्डे से बुलंदशहर जा रही रोडवेज बस में हुई। बस में सवार दो किन्नरों के यात्रियों से बातचीत और…

Read More

मेरठ 08 जून (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण, आवास एवं विकास परिषद, यूपीसीडा समेत किसी भी सरकारी संस्था से आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्ति की खरीद करने पर उसका बैनामा कराने के लिए अब रजिस्ट्री कार्यालय की भीड़ में दिनभर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन ने ई-पंजीकरण की नई व्यवस्था को लागू करते हुए सभी संस्थाओं को निबंधन विभाग के प्रेरणा साफ्टवेयर पर अलग से लागिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इन संस्थाओं में तैनात अधिकृत अधिकारी सभी औपचारिकताएं और प्रक्रिया पूरी कराकर रजिस्ट्री की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद संबंधित उप निबंधक आनलाइन ही दस्तावेजों का परीक्षण करके…

Read More

मेरठ/सरधना, 08 जून (प्र)। गत दिवस एसपी देहात ने ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति डेस्क, मालखाना, बंदी गृह तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के रखरखाव, अपराध संबंधी रजिस्टरों और लंबित मामलों की स्थिति का भी अवलोकन किया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण और मिशन शक्ति अभियान…

Read More

प्रयागराज 08 जून। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म से जन्मा बच्चा न तो कोई अपराधी है और न ही कलंक का प्रतीक है। उसे पूरे सम्मान, सांविधानिक संरक्षण और बराबरी का अधिकार है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने मेरठ निवासी नाबालिग पीड़िता की याचिका पर की। कोर्ट ने कहा कि बच्चे के जन्म के तरीके या परिस्थितियों से उसके मानवीय मूल्य पर कोई दाग नहीं लगता। पीड़िता के साथ हुई हिंसा, शोषण और अन्याय ही सच्चा कलंक है। वहीं, चंद्रगुप्त मौर्य जैसे ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि कई महान विभूतियों का जन्म विषम परिस्थितियों…

Read More

मसूरी 08 जून। मसूरी में यातायात और पार्किंग की समस्या अब बेहद गंभीर हो चुकी है। दिल्ली- देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवेके चालू होने के बाद से सप्ताहांत (वीकेंड) ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी पर्यटकों और वाहनों का दबाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। विडंबना यह है कि इस विकराल होती समस्या के निराकरण के लिए न तो नगर पालिका परिषद और न ही राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस और धरातलीय पहल की है। किंक्रेग में बनाई गई करोड़ों रुपये की मल्टीलेवल पार्किंग भी वर्तमान में फेल साबित हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि…

Read More