मेरठ/सरधना, 08 जून (प्र)। गत दिवस एसपी देहात ने ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति डेस्क, मालखाना, बंदी गृह तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के रखरखाव, अपराध संबंधी रजिस्टरों और लंबित मामलों की स्थिति का भी अवलोकन किया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण और मिशन शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मालखाने के निरीक्षण के दौरान जब्त माल के रखरखाव, अभिलेखों के मिलान और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। वहीं बंदी गृह में सुरक्षा मानकों और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा करते हुए सभी कैमरों को सक्रिय एवं सुचारु स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने थाना परिसर में साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और जनसुनवाई की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता आधार पर सुना जाए और शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लंबित विवेचनाओं और शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
Trending
- मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
- मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
- केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
- हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
- वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
- पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान

