Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संजय निषाद ने गाजीपुर मुठभेड़ पर उठाए सवाल
    • हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चर पहुंचे
    • मांस-मछली की दुकानें वाराणसी में शहर से बाहर की जाएंगी
    • नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं
    • नर्सों का ड्रेस कोड ब्रिटिश काल का : कंगना
    • परिचालक पर किन्नरों ने किया फावड़े से हमला
    • मेडा और आवास विकास से संपत्ति खरीदने पर वहीं हो जाएगा बैनामा
    • सरधना थाने का एसपी देहात ने किया आकस्मिक निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं
    देश

    नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा मेटा का इंजीनियर, कहा कमाई तो कम हो गई… पर सुकून की कोई कीमत नहीं

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 08 जून। दुनिया की दस सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार मेटा में नौकरी शायद हर इंजीनियर का सपना होता है। लेकिन क्या हो… जब सपना तो पूरा हो जाए, पर उम्मीद टूटने लगे, खुशियां छिटकने लगे। कॉरपोरेट कंपनियों की असलियत, थकाऊ बैठकों, बदलते प्रोजेक्ट्स के बीच धूमिल उम्मीदों से तंग आकर मेटा के पूर्व इंजीनियर एल्विन टैन ने शानदार टेक कॅरिअर छोड़ दिया। वह अपनी महिला मित्र के साथ नूडल्स स्टॉल लगाने लगे। वह कहते हैं, कमाई तो एक तिहाई रह गई है, मगर जो खुशी और सुकून मिल रहा है, उसका कोई मोल नहीं है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिंगापुर के एल्विन नूडल्स बनाते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत कैप्शन से होती है, जिसमें लिखा है… मेटा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से होक्कियन मी हॉकर तक होक्कियन मी नूडल्स से बना व्यंजन है, जो सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया में खूब पसंद किया जाता है वीडियो फाइनेंशियल एडवाइजर एवं कंटेंट क्रिएटर लुईसा टे ने बनाया है। एल्विन कहते हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग उबाऊ है। बड़ी कंपनियों में असलियत उम्मीदों से अलग हो सकती है। बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। वहां काम करना हर किसी का सपना होता है, पर जब आप वहां पहुंच जाते हैं, तो सोचने लगते हैं कि जिंदगी में और क्या किया जा सकता है।

    एल्विन बोले- बड़ी कंपनियों में असलियत और उम्मीदों में काफी फर्क… काम उबाऊ
    हार न मानें, रास्ते हमेशा खुले रहेंगे

    एल्विन कहते हैं… जो लोग अपने जुनून को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें आसानी से हार नहीं माननी चाहिए। रास्ते हमेशा खुले रहेंगे। आप जानते हैं, अगर एक चीज काम नहीं करती, तो मैं कुछ और काम ढूंढ सकता हूं। वह सेहत का ध्यान रखने पर भी जोर देते हुए कहते हैं- ब्रेक लेना भी जरूरी है। यदि में बीमार पड़ने लगूं, तो अपनी सेहत को प्राथमिकता दूंगा।

    Alvin from Singapore Meta Engineer Quits Job to Sell Noodles tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    संजय निषाद ने गाजीपुर मुठभेड़ पर उठाए सवाल

    June 8, 2026

    हेमकुंड साहिब तक घोड़े-खच्चर पहुंचे

    June 8, 2026

    मांस-मछली की दुकानें वाराणसी में शहर से बाहर की जाएंगी

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.