लखनऊ, 29 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गत दिवस लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) नियुक्त किया गया है जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
बयान में कहा गया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (पीटीएस) पद पर किया गया है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, आनंद एस. कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव (गृह) बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) अशोक जैन को महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) नियुक्त किया गया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है।
बयान के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोड़ा को वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) भगवान स्वरूप को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है। इसी प्रकार, अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी (लॉजिस्टिक्स) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक (होमगार्ड) धर्मवीर का तबादला पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी जोन), प्रयागराज के पद पर किया गया है। वहीं, सचिव (गृह) मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (विशेष जांच) बनाया गया है।
बयान के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक स्तर पर अनूप कुमार सिंह और आनंद कुमार को क्रमशः पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा-ईओडब्ल्यू) तथा पुलिस अधीक्षक (जन शिकायत) के पद पर तैनात किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

