प्रयागराज 05 जनवरी। कीडगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. युवतियों में दो प्रयागराज और दो अन्य वाराणसी व पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. मकान के अंदर से की आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं. मकान नोएडा डेवलेपमेंट अथॉरिटी में तैनात महिला आईएएस अफसर का बताया जा रहा है. हालांकि मकान किराए पर दिया गया था. डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कीडगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एक मकान में…
Author: admin
नई दिल्ली 05 जनवरी। दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में पिछले 5 सालों से बंद बंद छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि अन्य 5 आरोपियों को जमानत दे दी है. जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने पिछले साल 10 दिसंबर को आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जो आज सुनाया गया है. मीरान हैदर ,गुल्फिशा फातिमा सहित 5 को मिली जमानतमीरान हैदर…
सिरसा 03 जनवरी। हरियाणा के सिरसा जिला जेल में तैनात वार्डन सुखदेव सिंह ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने दो सुसाइड नोट छोड़े हैं, जिनमें जेल के एक डीएसपी समेत दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वार्डन ने लिखा है कि ड्यूटी लगाने को लेकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का दबाव बनाया गया। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिरसा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि…
भारतवंशी जोहरान ममदानी द्वारा न्यूयार्क के ११२वें मेयर के रूप में कुरान पर हाथ रखकर ली गई शपथ पर अब भारत के साधु संतों में चर्चा शुरू हो गई। मथुरा में शंकराचार्य अधीक्षनानंद देव ने कहा कि भारत में भी शपथ भगवत गीता पर हाथ रखकर ली जानी चाहिए। तो जगतगुरू परमहंस आचार्य ने पीएम मोदी से अपील की कि ग्राम प्रधान से लेकर पीएम तक सभी जनप्रतिनिधि शपथ लेते समय रामायण और गीता पर हाथ रखें। ऐसी अनेकों मांग साधु संतों द्वारा की जा रही है इस पर क्या निर्णय लेना है वो सरकार को सोचना होगा। लेकिन पारदर्शी…
हमेशा देश के स्वच्छ शहरों में अव्वल रहने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से हुई गंभीर दुर्घटनाओं को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। जो इंतजाम हो रहे हैं उनके बारे में तो क्या कहना लेकिन मीडिया में मरने वालों की खबर १५ आ रही है। तो यहां के महापौर पुष्यमित्र भार्गव दस बता रहे हैं और एमपी हाईकोर्ट में इस मामले की हो रही सुनवाई में जस्टिस डीडी बंसल व जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी की अवकाशकालीन युगल पीठ के समक्ष सरकार की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया कि दूषित…
गाजियाबाद 03 जनवरी। नैनीताल में नए साल का जश्न उस समय हंगामे में बदल गया, जब गाजियाबाद से गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पहुंचे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया. यह घटना नैनीताल के मॉल रोड क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही है, जहां पत्नी ने पति को सार्वजनिक स्थान पर रंगे हाथों पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, युवक गाजियाबाद का रहने वाला है और नए साल का जश्न मनाने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल पहुंचा था. वहीं उसकी पत्नी प्रीति, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, को पति के नैनीताल आने की भनक लग…
असम 03 जनवरी। असम में भारत की पहली अंडरवाटर रेल सुरंग आकार ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ यह पूर्वोत्तर भारत के बुनियादी ढांचे और सामरिक शक्ति के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना देश की सामरिक सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए भी गेम चेंजर साबित होगी। असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाला यह देश का पहला अंडरवाटर ट्विन-ट्यूब टनल सिर्फ सड़क और रेल को जोड़ने वाला साधारण प्रोजेक्ट नहीं है. यह हाई-टेक टनल बैलिस्टिक ट्रैक से लैस होगा, जिससे ट्रेनें पूरी तरह सुरक्षित और तेज़ी से चल सकेंगी. तैयार होने…
हापुड़ 03 जनवरी। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बन रही जिला कारागार में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। कंपनी के पार्टनर ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने एक महिला समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला बरेली थाना प्रेमनगर के माधोबाडी निवासी संदीप झावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फर्म मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राईजज में पार्टनर है। फर्म के द्वारा मैसर्स आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से सबलेट लेकर जनपद में…
नई दिल्ली 03 जनवरी। एआई टूल ‘ग्रोक’ से आपत्तिजनक तस्वीरें,वीडियो बनाए जाने को लेकर ‘एक्स’ मुश्किल में घिर गई है। केंद्र ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर अश्लील, आपत्तिजनक, गैरकानूनी फोटो-वीडियो तुरंत हटाने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एक्स को 72 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस बीच, ग्रोक ने स्वीकार किया है कि सुरक्षा उपायों में चूक के कारण यौन प्रकृति की तस्वीरें तैयार हुईं, जो उसके अपने उपयोग नियमों और कानून दोनों का उल्लंघन है। ग्रोक ने कहा है कि आपत्तिजनक सामग्री हटा दी गई है। सुरक्षा…
प्रयागराज,03 जनवरी। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे माघ मेला के लिये तैयारी पूरी कर ली गयी है। पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व से पहले मेला प्राधिकरण में आई सौम्या अग्रवाल ने ट्रिपल सी सभागार में पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि माघ मेला के लिए 800 हेक्टेयर में टेंट सिटी बसाई जा चुकी है। ये 2024 के माघ मेला से ज्यादा भव्य है, पिछले मेला से 32 हेक्टेयर ज्यादा एरिया में फैला हुआ है। इस बार 15…
