Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»न्यूयार्क के मेयर ममदानी एक्टिविस्ट खालिद का समर्थन करें बंद, साधु संतों की बात है सही, रामायण और गीता पर हाथ रख शपथ लें हमारे जनप्रतिनिधि
    देश

    न्यूयार्क के मेयर ममदानी एक्टिविस्ट खालिद का समर्थन करें बंद, साधु संतों की बात है सही, रामायण और गीता पर हाथ रख शपथ लें हमारे जनप्रतिनिधि

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 3, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतवंशी जोहरान ममदानी द्वारा न्यूयार्क के ११२वें मेयर के रूप में कुरान पर हाथ रखकर ली गई शपथ पर अब भारत के साधु संतों में चर्चा शुरू हो गई। मथुरा में शंकराचार्य अधीक्षनानंद देव ने कहा कि भारत में भी शपथ भगवत गीता पर हाथ रखकर ली जानी चाहिए। तो जगतगुरू परमहंस आचार्य ने पीएम मोदी से अपील की कि ग्राम प्रधान से लेकर पीएम तक सभी जनप्रतिनिधि शपथ लेते समय रामायण और गीता पर हाथ रखें। ऐसी अनेकों मांग साधु संतों द्वारा की जा रही है इस पर क्या निर्णय लेना है वो सरकार को सोचना होगा। लेकिन पारदर्शी प्रशासन और किफायती आवास का एजेंडा लागू करने की बात करने वाले ममदानी द्वारा दिल्ली दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने वाले खालिद को पत्र भेजे जाने पर भाजपा ही नहीं देशवासियों में भी रोष कायम है। क्योंकि इतने उच्च पद पर भारी विरोध के बावजूद शपथ लेने वाले ममदानी से ऐसी कोई उम्मीद नहीं की जाती कि वो आतंकवाद के लिए आरोपी के समर्थन में पत्र लिखें क्योंकि यह १४० करोड़ भारतीयों जो पीएम मोदी के साथ एकजुटता से खड़े हैं उनकी भावना आहत होती है। दिल्ली दंगों जिसमें ३५ लोग मारे गए थे और ७०० लोग घायल हुए थे के आरोपी की वकालत करना ठीक नहीं। मेरा मानना है कि जिन अमेरिकी सांसदों द्वारा ऐसा किया जा रहा है उनकी भी आलोचना हो और विदेश मंत्रालय को इसमें अपना कड़ा रूख अपनाते हुए ममदानी को बताना चाहिए कि वो या कोई और भारत के अंदरूनी मामलों में दखल ना करे क्योंकि रानजीतिक व मुददों पर हम अलग अलग हो लेकिन देश की एकता और नागरिकों के हित में पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है और जोहरान ममदानी आप भी समझ लें कि आप न्यूयार्क मेयर हो गए हैं लेकिन अगर आपने हमारे देश में अलगाववाद या आतंकवाद के संबंध में बात की जो भारत सरकार कानूनी रूप से भी निपटने में सक्षम है। इसलिए आप ऐसे मुददों से अलग ही रहे तो ठीक है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026

    बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.