Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आईएएस अफसर के मकान को किराए पर लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, 5 युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार
    देश

    आईएएस अफसर के मकान को किराए पर लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, 5 युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 5, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 05 जनवरी। कीडगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. युवतियों में दो प्रयागराज और दो अन्य वाराणसी व पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. मकान के अंदर से की आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं. मकान नोएडा डेवलेपमेंट अथॉरिटी में तैनात महिला आईएएस अफसर का बताया जा रहा है. हालांकि मकान किराए पर दिया गया था.

    डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि कीडगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पुलिस को दी थी. लोगों का कहना है कि मकान में सुबह से देर रात युवकों और युवतियों को आना जाना लगा रहता है. इसी सूचना के आधार पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव और कीडगंज इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मकान के बाहर सर्वेश द्विवेदी नाम का युवक बाहर मिला, लेकिन मकान का दरवाजा अंदर से बंद था. खुलवाने की कोशिश नाकाम होने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई. अंदर कई कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    सर्वेश द्विवेदी ने पूछताछ में बताया कि वह अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद का रहने वाला है. सर्वेश ने ही करीब तीन माह पहले आईएएस अफसर की मां से रेंट एग्रीमेंट करके 15 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मकान किराये पर लिया था. सर्वेश ने मकान में परिवार रखने की बात कही थी. शुरुआती 10–12 दिन तक किसी परिवार के लोग मकान में रहे. इसके बाद में वह मकान में सेक्स रैकेट चलाने लगा. महिला अफसर या उनके परिवार की देह व्यापार में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है.

    डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सर्वेश द्विवेदी, दरियाबाद, थाना अतरसुइया, प्रयागराज, गयंक कुशवाहा, नेहरू नगर नया बाजार भनवरी, कौशांबी, अनुज मिश्रा, सारंगापुर दांदूपुर, थाना घूरपुर, प्रयागराज, सैफुल सिद्दीकी, भंडरा उमरगंज, माना भांजा तालाब, नैनी, अतुल कुमार, बघंबरी रोड, अल्लापुर, जार्जटाउन शामिल हैं. गिरफ्तार चारों युवतियों के मूल पते का पता लगाया जा रहा है.

    prayagraj sex racket tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की

    August 11, 2026

    यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल

    August 11, 2026

    जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.