लखनऊ 06 जनवरी। प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद अब राज्य सरकार जनवरी में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी में है। वहीं, फरवरी में मेरठ से प्रयागराज के बीच बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होगा। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट के भी शिलान्यास की योजना इसी महीने है। यूनिट HCL और फॉक्सकॉन के जॉइंट वेंचर वामा सुंदरी डेवलप करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इन दोनों बड़ी परियोजनाओं के पूरा होने की जानकारी दी। दोनों परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Author: admin
नोएडा 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-1 थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के पार्ट काटकर कबाड़ की दुकान में खपाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना दो हमशक्ल भाई हैं। दोनों बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फेज वन थाने की पुलिस ने दोनों भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 चोरी की बाइक और उनके पुर्जे बरामद किए हैं. ये लोग नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में रेकी करने के बाद बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उसे बल्लभगढ़, हरियाणा में कबाड़ की दुकान…
पुणे 06 जनवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 3.30 बजे पुणे में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से राजनीति और खेल जगत में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम संस्कार आज पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा.…
लखनऊ 05 जनवरी। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त 3 वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 32,679 पदों को भरे जाने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शासनादेश के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र…
इतना बड़ा देश हजारों सरकारी विभाग और उनमें कार्य करने वाले लाखों कर्मचारी और अधिकारी होते हैं और फिर सेवानिवृत हो जाते हैँ लेकिन जिन पदों पर उन्होंने सेवाएं दी हो उस क्षेत्र के लोग उन्हें याद रखें और उनके काम को सम्मान दें तो वो बिरले ही अफसर होते हैं। १९९८-९९ में मेरठ में एसपी सिटी रहे राजेश कुमार राठौर जिन्होंने लखनऊ में भी अपनी सेवाएं दी थी। आज एक समाचार पढ़कर कि पूर्व एसपी सिटी के बेटे से ३१ लाख की धोखाधड़ी से दिमाग में उथल पुथल मची और ध्यान आकर्षित हुआ। पता चला कि १९९९ बैच के…
शासन और सरकार कैसे चलानी है। सरकारी अधिकारियों से कैसे काम लेना है यह सोचना और देखना उच्च पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों और सरकारी अफसरों का काम है लेकिन जब कोई बात या खबर पढ़ने सुनने को मिलती है और लगता है कि यह सही नही है तो हो सकता है कि नियम बनाने वालों के लिए ठीक हो और मुझ जैसे कम सोच वालों के कम और जो नियम कानून वालों के लिए है लेकिन एक चर्चा सुनने को मिलती हेै कि अगर कुछ मन में आए और उस पर चर्चा ना की जाए तो बदहजमी होती है और…
लखनऊ 05 जनवरी। नक्शा पास कराने या फिर भू-उपयोग को लेकर आने वाली बाधाएं दूर होने जा रही हैं। आवास विभाग द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशंस में संशोधन के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी गई है। समिति देखेगी कि इसमें क्या समस्या आ रही है और इसे दूर करने के लिए नियमों में बदलाव की क्या जरूरत है। समिति सात दिन में प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराया जाएगा। शहरों में निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश विकास…
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के राज्यपाल रहे 5 जनवरी 1932 को समाज के हितकार कार्यों की अनकही सोच के साथ जनमें तथा 21 अगस्त 2021 को प्रभु चरणों में निवास करने हेतु सिधार गये। माननीय पदम विभूषण कल्याण सिंह जी की आज हम 94वीं जयंती मना रहे है। अपने समय में ईमानदार जिम्मेदारी से अपने कार्यों को पूर्ण करने और प्रदेश व देश की सोचने वाले अफसरों को संरक्षण और बढ़ावा देने में अग्रणी रहे बाबू जी कल्याण सिंह हमेशा ही आदर्शों पर चलने वाले जनहित की सोचने के साथ ही अपनों को बढ़ावा व स्वच्छ ईमानदार पारदर्शी राजनीति…
बुलंदशहर 05 जनवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार रात पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा भतीजा गंभीर घायल हो गया। घटना को जमीन के विवाद के चलते अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे अकरम(45वर्ष) और सुफियान (43 वर्ष) पुत्र हाजी वाहिद निवासी मोहल्ला मिर्ची टोला ऊपरकोट रात करीब आठ बजे मामन रोड पर गांव नीमखेड़ा के समीप बाग की नपाई करा रहे थे। इसी दौरान, भाजपा नेता ने रास्ते में उनकी क्रेटा कार के आगे स्कॉर्पियो लगाकर रोक…
नई दिल्ली 05 जनवरी।इस साल अग्निवीरों के पहले बैच का सेवाकाल खत्म होगा। इसके बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस सेना में लिया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है यदि इस अवधि में कोई अग्निवीर विवाह कर लेता है तो वह स्थायी सैनिक के लिए अयोग्य माना जाएगा। तीनों सेनाओं में अस्थायी सैनिक यानी अग्निवीर योजना 2022 में शुरू की गई थी। इनका सेवाकाल चार साल रखा गया है। इस हिसाब से तीनों सेना के 20 हजार से ज्यादा अग्निवीर जून-जुलाई में बाहर आएंगे। इसके बाद उनके चार साल के कार्यकाल और एक परीक्षा के आधार पर 25…
