Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जेवर एयरपोर्ट का जनवरी, फरवरी में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
    देश

    जेवर एयरपोर्ट का जनवरी, फरवरी में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 6, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 06 जनवरी। प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद अब राज्य सरकार जनवरी में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी में है। वहीं, फरवरी में मेरठ से प्रयागराज के बीच बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होगा। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट के भी शिलान्यास की योजना इसी महीने है। यूनिट HCL और फॉक्सकॉन के जॉइंट वेंचर वामा सुंदरी डेवलप करेगी।

    उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इन दोनों बड़ी परियोजनाओं के पूरा होने की जानकारी दी। दोनों परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय भी मांगा गया है। पीएम मोदी का समय मिलने के साथ ही दोनों प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तिथि को जारी कर दिया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट आखिरी चरण में हैं।

    नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। यह 1300 हेक्टेअर क्षेत्र में फैला है। इसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है। एयरपोर्ट लोकार्पण के साथ कुछ शहरों के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद प्रदेश में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे।

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 15 फरवरी तक पूरा होगा। एक्सप्रेसवे के 1497 ढांचों (फ्लाई ओवर, आरओबी व बड़े पुल) का काम पूरा किया जा चुका है। 10.5 किलोमीटर कैरिज वे और 183.38 किलोमीटर सर्विस लेन का काम अभी किया जाना है।

    गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण फरवरी में होगा। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज का सफर 6 घंटे में पूरा होगा। अभी इस सफर को पूरा करने में 10-12 घंटे का समय लगता है। यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।


    मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर हैं। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधे कनेक्ट करेगा।

    गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 7742 करोड़ रुपये का खर्च आया है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चार चरणों में किया गया है। पहले चरण का निर्माण कार्य 1746 करोड़ रुपये में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपर्स ने किया है। वहीं, तीन पैकेज का निर्माण अदाणी एंटरप्राइजेज ने किया है। इसमें दूसरे पैकेज की लागत 1720 करोड़, तीसरे पैकेज की 2177 करोड़ और चौथे पैकेज की लागत 2,099 करोड़ रुपये है।

    jewar-airport lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.