Author: admin

मुंबई 06 सितंबर। देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश विसर्जन की खास तैयारी की गई हैं। मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं। इन्हें शहर के विभिन्न तटों, जलाशयों और 205 कृत्रिम झीलों में विसर्जित किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए गिरगांव चौपाटी…

Read More

बागपत 06 सितंबर। बागपत पुलिस लाइन की बैरक में उत्पात मचाने वाले चार पुलिसकर्मियों को एसपी बागपत ने निलंबित कर दिया है। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस लाइन आरआई ने मामले की जांच कर एसपी बागपत को सूचना दी थी इसके बाद निलंबन की कार्रवाई हुई है। पुलिस लाइन आरआई राधेश्याम गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रहे थे, अचानक बैरक में से उनको शोर शराबे की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो पाया कि चार पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत हंगामा मचाए हुए हैं। आरआई राधेश्याम ने सभी पुलिस कर्मियों को समझने का प्रयास…

Read More

वृंदावन 06 सितंबर। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा सात सितंबर को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण रात नौ बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सूतककाल शुरू हो जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया है। इस दिन राजभोग सेवा के दर्शन सुबह साढ़े पांच से नौ बजकर 15 मिनट तक होंगे। शयनभोग सेवा के दर्शन सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही होंगे। इसके बाद मंदिर बंद रहेगा और दूसरे दिन नियत समय पर श्रद्धालुओं को दर्शन हो सकेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश…

Read More

गाजीपुर 06 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाली दो बच्चों की मां को ऐसा प्रेम रोग लगा कि वो बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. पति परेशान हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी. 15 दिन बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला. फिर पति के सामने ही पत्नी बोली- मुझे बॉयफ्रेंड के साथ रहना है. यह सुनकर पति की आंखों से आंसू छलक आए. उसने फिर पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. यही नहीं, विदाई भी खुद करवाई और दोनों बच्चों को साथ लेकर घर वापस आ गया. मामला खानपुर थाना के जमीन संदल गांव का है.…

Read More

नई दिल्ली 05 सितंबर। एडीआर और न्यू ने देशभर के 652 में से 643 मंत्रियों की कुंडली खंगाली है. इनमें से 302 मिनिस्टर दागी निकले हैं. गौर करें तो एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने राज्य विधानसभाओं, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के वर्तमान मंत्रियों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है. इस एनॉलिसिस में 27 राज्य विधानसभाओं, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय परिषद के कुल 652 मंत्रियों में से 643 का विश्लेषण किया गया है.एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) के विश्लेषण किए गए 643 मंत्रियों में से…

Read More

नई दिल्ली 05 सितंबर। सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में चले मुकदमे के दौरान आरोप लगाया गया कि गूगल ने आठ वर्षों तक लाखों यूजर्स के मोबाइल डिवाइस से डाटा इकट्ठा किया। यह डाटा तब भी जुटाया गया जब यूजर्स ने अपने अकाउंट की वेब एंड एक्टिविटी सेटिंग बंद कर दी थी। इससे गूगल पर प्राइवेसी वादों को तोड़ने का आरोप लगा।यूजर्स ने इस क्लास एक्शन मुकदमे में 31 अरब डॉलर से अधिक हर्जाने की मांग की थी। हालांकि, जूरी ने गूगल को केवल 425 मिलियन डॉलर (करीब 37,540 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया। जूरी ने गूगल…

Read More

मुंबई 05 सितंबर। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक भयावह खतरे का सामना करना पड़ रहा है। एक अज्ञात कोलर ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर एक बड़ा आतंकी हमला होगा। 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया…

Read More

नई दिल्ली 05 सितंबर। अब यूपीआई से 24 घंटे में 10 लाख तक का लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि, यह केवल उन संस्थाओं के लिए है, जो कर यानी टैक्स भुगतान से जुड़ी श्रेणियों में आती हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 15 सितंबर की आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को देखते हुए यह फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 15 सितंबर 2025 से लागू होगी. एनपीसीआई ने इस बदलाव के साथ बैंकों को भी छूट दी है कि वे अपनी नीतियों और सुरक्षा मानकों के अनुसार आंतरिक लेनदेन सीमा तय कर सकते हैं. हालांकि, यह सुनिश्चित…

Read More

नई दिल्ली 05 सितंबर। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर कर दिया है। मिथुन का आरोप है कि कुणाल ने उनका नाम चिटफंड घोटाले से जोड़ने की कोशिश की है। इसके साथ ही उनके नाम को भाजपा में शामिल होने की मंशा पर भी सवाल उठाया। मिथुन ने दावा किया कि कुणाल ने उनके बेटे के खिलाफ भी झूठी अफवाहें फैलाईं हैं। मिथुन ने कोर्ट में 50 हजार रुपये की फीस जमा की है और कुणाल को मानहानिकारक बयान देने से रोकने की…

Read More

बलिया 05 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक युवती को उसके ससुराल वालों ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद ससुराल वालों ने बहू और उसके बॉयफ्रेंड दोनों की जमकर पिटाई की. फिर पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों की शादी कराने का फैसला हुआ. युवती की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही वह अपनी ससुराल में रात को अपने बॉयफ्रेंड की बाहों में पकड़ी गई. मामला बलिया के मनियर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां बड्सरी जागीर गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति के…

Read More