Author: admin

मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी। शिक्षा के क्षेत्र में जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान डी.ए.वी. कॉलेज में गत दिवस उत्साह का माहौल रहा। महाविद्यालय के नवागत प्राचार्य प्रो. योगेश त्यागी का शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधि विभाग और स्ववित्त पोषित विभागों के प्राध्यापकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल और स्वर्णिम कार्यकाल की मंगलकामना की।शैक्षणिक उत्थान और नैतिक शिक्षा पर रहेगा जोर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. योगेश त्यागी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि महाविद्यालय का मुख्य लक्ष्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण शैक्षणिक उत्थान…

Read More

बागपत, 13 जनवरी। हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा ने कॉलेज प्रबंधन पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र जिलाधिकारी अस्मिता लाल को सौपा। जिसमें शिक्षिका ने परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।निधि शर्मा का आरोप है कि प्रबंधक के द्वारा लगातार उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। स्कूल परिसर सहित रास्ते में भी उनके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। शिक्षिका निधि शर्मा ने बताया की वह मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। 2022 मे उनका चयन हुआ था और बागपत…

Read More

ग्रेटर नोएडा, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक डॉक्टर ने अपनी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से दो सगे भाइयों की जान ले ली। एक साथ दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के कुंडली बांगर गांव निवासी गौरव शर्मा (32) और मनोज शर्मा (40) सगे भाई थे। रविवार को छोटा भाई गौरव बोलेरो से परिवार को लेकर सैनी गांव में रहने वाली बहन के घर गया था। शाम को घर लौटते समय जीरो पाइंट…

Read More

नई दिल्ली 13 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को चेतावनी दी कि कुत्तों के काटने और मौत के हर मामले में भारी मुआवजा तय किया जा सकता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने वालों (डॉग फीडर्स) को भी हमलों के लिए उत्तरदायी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि कुत्ते के काटने का असर जीवन भर रहता है. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा, ‘कुत्ते के काटने और हर…

Read More

लखनऊ 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे (दिन में भी ठंड जैसा मौसम) लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 13 जनवरी को प्रदेश के 8 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है, जबकि करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पूर्वी यूपी में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहेगा।…

Read More

नई दिल्ली 13 जनवरी। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बैंक खातों से होने वाली ठगी पर अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा है कि यदि किसी के खाते से अवैध तरीके से रुपये की निकासी होती है और इसमें खाताधारक की गलती या लापरवाही नहीं है, तो 10 दिन के भीतर निकाली गई रकम वापस करना बैंक की जिम्मेदारी है। शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक के 2017 के सर्कुलर के प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए यह फैसला दिया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एपी शाही और सदस्य भरतकुमार पांड्या की पीठ ने महिला खाताधारक के हक…

Read More

नई दिल्ली 13 जनवरी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने की घोषणा की। धवन के फॉलोअर्स ने इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया है, कई लोगों ने खुशी जताई और कहा कि इस साल कपल की शादी को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का…

Read More

लखनऊ, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर एक बेहद सख्त कदम उठाया है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 17 सरकारी डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है।लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने और अनुशासनहीनता के चलते ये कड़ी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ऑफिस से जारी बयान के मुताबिक बर्खास्त किए जा रहे ये सभी 17 डॉक्टर लंबे समय से बिना किसी सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब…

Read More

लखनऊ 13 जनवरी। वोटर आईडी कार्ड (एपिक) के साथ मोबाइल नंबर जुड़वाने में लगने वाले समय को लेकर चुनाव आयोग और सपा में तीखी जुबानी जंग चली। आयोग ने एक्स पर कहा कि इसमें 5-10 मिनट लगता है, तो सपा मीडिया सेल ने उसी प्लेटफॉर्म पर जवाब दिया कि झूठ बोलने पर कौआ भी काट लेता है। इस पर आयोग ने मोबाइल नंबर जोड़ने के फायदे गिनाते हुए जवाब दिया-पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें। दोनों ने एक-दूसरे को टैग करते हुए ये बातें लिखीं।सीईओ आगे बताते हैं कि अगर आप फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा…

Read More

एक जमाने में खासकर पंजाब में नई फसल के आगमन की खुशी मे उत्साह से परिपूर्ण त्योहार लोहड़ी जलाने के साथ ही जब ढोल-नगाड़े बजते है तो हर कोई नाचने लगता है। वर्तमान समय में यह त्योहार पंजाब के साथ-साथ हरियाणा यूपी दिल्ली सहित सारे देश में कम या ज्यादा मनाया जाने लगा है क्योंकि त्यौहार की खुशी और आने वाली नई फसल की खुशी के चलते अब लड़के-लड़की पैदा होने के साथ ही लोहड़ी का उत्सव अब लगभग सभी मनाने लगे हैं क्योंकि जब लोहड़ी जलती है तो आसपास के मित्र और सहयोगी भी उसमें शामिल होकर पूरी मस्ती…

Read More