Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»सपा और आयोग में वोटर लिस्ट को लेकर जुबानी जंग
    न्यूज़

    सपा और आयोग में वोटर लिस्ट को लेकर जुबानी जंग

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 13 जनवरी। वोटर आईडी कार्ड (एपिक) के साथ मोबाइल नंबर जुड़वाने में लगने वाले समय को लेकर चुनाव आयोग और सपा में तीखी जुबानी जंग चली। आयोग ने एक्स पर कहा कि इसमें 5-10 मिनट लगता है, तो सपा मीडिया सेल ने उसी प्लेटफॉर्म पर जवाब दिया कि झूठ बोलने पर कौआ भी काट लेता है। इस पर आयोग ने मोबाइल नंबर जोड़ने के फायदे गिनाते हुए जवाब दिया-पहले इस्तेमाल करें, फिर विश्वास करें। दोनों ने एक-दूसरे को टैग करते हुए ये बातें लिखीं।
    सीईओ आगे बताते हैं कि अगर आप फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है, तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (10-15 दिन में) अपना ई-वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंट किया हुआ वोटर आईडी कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आवासीय पते पर भेजने में समय लग जाता है।
    मोबाइल नंबर दर्ज होने पर जितनी बार चाहें, उतनी बार अपना ई-एपिक घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता सूची और वोटर आईडी कार्ड (एपिक) में त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फॉर्म-8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    इसके अलावा ईसीआईएनईटी मोबाइल एप और http://electoralsearch.eci.gov.in पर वोटर आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर या वोटर आईडी कार्ड पर बने क्यूआर कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तत्काल पता कर सकते हैं।
    जावेद हुसैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एट द रेट सीईयूपी पर पूछा कि वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने में कितना समय लगता है। आयोग ने जवाब में लिखा कि 5-10 मिनट। इस पर सपा मीडिया सेल के एकाउंट से व्यंगात्मक लहजे में जवाब दिया गया। सीईओ नवदीप रिणवा बताते हैं कि मतदाता के वोटर आईडी कार्ड (एपिक) के साथ उसका मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है और घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है।

    Akhilesh Yadav lucknow Political News tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.