Author: admin

अहमदाबाद, 14 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार किए गए विनाश के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के सनातन धर्म, संस्कृति और लोगों की आस्था को मिटाना आसान नहीं है।शाह ने कहा कि मंदिर पर हमला करने वाले लोग अंततः मिट गए, लेकिन मंदिर आज भी गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में समुद्र तट पर उसी स्थान पर शान से खड़ा है। गांधीनगर जिले के मानसा में 267 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अमित शाह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शाह ने…

Read More

लखनऊ, 14 जनवरी। राज्य सरकार के गिफ्ट डीड में परिजनों के बीच 10 हजार रुपये में रजिस्ट्री की सुविधा देने के बाद अपनों के बीच संपत्तियां करने में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेशभर में वर्ष 2025 में 278450 लोगों ने परिवार के बीच संपत्तियों का बंटवारा करते हुए रजिस्ट्रियां की हैं और अन्य लोगों ने 34993 रजिस्ट्रियां की हैं।पारिवार के बीच 5000 स्टांप और 5000 रुपये पंजीकरण शुल्क पर रजिस्ट्री की सुविधा दी गई है। महिलाओं और बेटियों के नाम संपत्तियों की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत स्टांप शुल्क की छूट 10 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक कर दी…

Read More

नई दिल्ली 14 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि ससुर की मौत होने के बाद, यदि बहू भी विधवा हो जाती है, तो वह वह हिंदू कानून के तहत उनकी (ससुर) संपत्ति से भरण-पोषण का दावा करने की हकदार है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मायने नहीं रखता है कि बेटे (पति) की मौत पिता (ससुर) से पहले हुई हो या बाद में। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील का निपटारा करते हुए फैसला दिया। दरअसल, दिसंबर 2021 में एक व्यक्ति (ससुर) की मौत हो…

Read More

शामली, 14 जनवरी। शहर के बच्चा पार्क स्थित ज्वाला गंज मंडी निवासी एक 13 वर्षीय किशोर की नहाते समय ठंड लगने से मौत हो गई। किशोर बाथरूम में उल्टा पड़ा मिला, जिसको देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत किशोर को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक ठंड से हार्टफेल होने के कारण किशोर की मौत हुई है।गत दिवस समाजसेवी राहुल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र सार्थक वर्मा दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गया था। बताया जाता…

Read More

नई दिल्ली 14 जनवरी। क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है। यूनियन लेबर मंत्री मनसुख मांडविया के लगातार प्रयासों और कई दौर की बैठकों के बाद बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने अपना प्रसिद्ध 10 मिनट डिलीवरी का वादा खत्म कर दिया है। ब्लिंकिट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी जैसी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स अब अपने ग्राहकों से यह वादा नहीं करेंगी कि सामान सिर्फ 10 मिनट में पहुंच जाएगा। इस फैसले का मकसद डिलीवरी पार्टनर्स यानी गिग वर्कर्स की सुरक्षा, सेहत और काम करने की बेहतर परिस्थितियों को सुनिश्चित करना है। लेबर मिनिस्ट्री ने इन कंपनियों के साथ एक अहम…

Read More

बिजनौर, 14 जनवरी। जिले के एक मंदिर से अनोखा दृश्य सामने आया है, जहां एक कुत्ता पिछले 48 घंटे से लगातार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. बिना थके बिना रुके सुबह चार बजे से कुत्ता लगातार बजरंगबली की मूर्ति के चारों चक्कर काट रहा है। इस दृश्य को देखकर सभी लोग काफी हैरान हैं। यह घटना इलाके में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस अनोखे और दिव्य दृश्य को देखकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।नगीना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम नंदपुर खुर्द में प्राचीन सिद्धपीठ नंदलाल देवता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति…

Read More

नई दिल्ली 14 जनवरी। बीजेपी को 20 जनवरी,2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इसी दिन बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। यानी इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुने जाने के लिए नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे और माना जा रहा है कि उनके खिलाफ और कोई भी नेता नामांकन नहीं भरेगा, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव जीतना तय है। बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट…

Read More

नई दिल्ली, 14 जनवरी। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत सुनिश्चित पेंशन देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके लिए पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति एनपीएस के तहत ऐसा ढांचा तैयार करेगी, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद लोगों को नियमित और सुरक्षित पेंशन मिल सके।सरकार ने यूपीएस की तरह एनपीएस में गारंटी वाली पेंशन दिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनपीएस खातों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्‍था पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत निश्चित भुगतान के लिए महत्वपूर्ण कदम…

Read More

नई दिल्ली 14 जनवरी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि भारत को अब रॉकेट-मिसाइल फोर्स की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश को ऐसी फोर्स चाहिए, जिसमें रॉकेट और मिसाइल दोनों की क्षमताएं मौजूद हों। चीन और पाकिस्तान पहले ही इस तरह की फोर्स खड़ी कर चुके हैं। सेना दिवस से पूर्व वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने बताया कि भारत पिनाका रॉकेट सिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है। इसकी मारक क्षमता 120 किमी तक है। प्रलय सहित अन्य रॉकेट और मिसाइल प्रणालियों पर भी काम चल रहा है। मौजूदा…

Read More

प्रयागराज, 14 जनवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी को पति की कमाई का 25 प्रतिशत तक गुजारा भत्ता के तौर पर पाने का अधिकार है। कोर्ट ने पत्नी के गुजारे भत्ते की राशि में वृद्धि करने के आदेश को सही करार दिया है।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ताको लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। हाल के समय में तलाक के दौरान भारी-भरकम गुजारा भत्ते की मांग के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोर्ट ने अपना रुख साफ किया है। एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पत्नी अपने पति की कुल आय का 25 प्रतिशत…

Read More