अहमदाबाद, 14 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार किए गए विनाश के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के सनातन धर्म, संस्कृति और लोगों की आस्था को मिटाना आसान नहीं है।
शाह ने कहा कि मंदिर पर हमला करने वाले लोग अंततः मिट गए, लेकिन मंदिर आज भी गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में समुद्र तट पर उसी स्थान पर शान से खड़ा है। गांधीनगर जिले के मानसा में 267 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अमित शाह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि 1000 साल बाद और 16 बार नष्ट होने के बावजूद, सोमनाथ मंदिर अब भी खड़ा है और उसका ध्वज आसमान में लहरा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार किए गए विनाश के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उदाहरण देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के सनातन धर्म, संस्कृति और लोगों की आस्था को मिटाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर पर हमला करने वाले लोग अंततः मिट गए लेकिन मंदिर आज भी गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में समुद्र तट पर उसी स्थान पर शान से खड़ा है।
गांधीनगर जिले के मानसा में 267 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अमित शाह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जनवरी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्घाटन किया था। महमूद गजनी ने 1,000 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर पर पहला हमला किया था। शाह ने कहा कि 1000 साल बाद और 16 बार नष्ट होने के बावजूद सोमनाथ मंदिर अभी भी शान से खड़ा है और उसका ध्वज आसमान में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां एक भव्य सोमनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्घाटन किया था, जो वर्ष 1026 में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए हमले के 1,000 साल पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है। शाह ने कहा कि हजार साल बाद भी, और 16 बार तोड़े जाने के बावजूद, सोमनाथ मंदिर आज भी ऊंचा खड़ा है और उसकी ध्वजा आकाश में लहरा रही है।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ में एक भव्य सोमनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत के सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और लोगों की आस्था को मिटाया नहीं जा सकता। यह सूर्य और चंद्रमा की तरह शाश्वत और अमर है। सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, विश्वास और गौरव का प्रतीक है।
अमित शाह ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरे एक साल तक मनाया जाएगा और देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य भारत की आत्मा को जागृत करना और सनातन धर्म की जड़ों को और मजबूत करना है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हजार साल पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को नष्ट किया था। इसके बाद अलाउद्दीन खिलजी, अहमद शाह, महमूद बेगड़ा और औरंगजेब जैसे आक्रमणकारियों ने भी इस पर हमले किए, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ।
अमित शाह ने कहा, “तोड़ने वालों का विश्वास विनाश में था और बनाने वालों का विश्वास सृजन में। आज हजार साल बाद वे विनाश करने वाले इतिहास बन चुके हैं, लेकिन सोमनाथ मंदिर आज भी समुद्र के सामने पूरी शान से खड़ा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल, के.एम. मुंशी, जामनगर के महाराजा और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रयासों से इस मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ। इन सभी ने इसे फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया था।
अमित शाह ने कहा कि सोमनाथ पर हमला सिर्फ एक मंदिर पर हमला नहीं था, बल्कि यह हमारी आस्था, धर्म और आत्मसम्मान पर हमला था। इसका जवाब किसी और हमले से नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान और विश्वास की रक्षा करके दिया गया।
Trending
- अंतरराज्यीय बच्चा चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; हरिद्वार से 72 घंटे में बच्ची बरामद
- पाकिस्तान टीम की साहिबजादा फरहान करेंगे कप्तानी
- रोहित-हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाएंगे दम
- सोनाली बेंद्रे के लिए राख का सफर चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक अनुभव साबित हुआ
- अहमदाबाद और गांधीनगर में बम विस्फोट करने की धमकी
- बेटे को एमबीबीएस कोटा सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड की ठगी, एफआईआर दर्ज
- खुदाई में मिला मुगलकालीन घड़ा, 1640 ईस्वी के 330 से अधिक चांदी के सिक्के बरामद
- गुटखा विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर को नोटिस

