Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»नितिन नबीन ही बनेंगे बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 को दाखिल करेंगे नामांकन
    चुनाव

    नितिन नबीन ही बनेंगे बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 को दाखिल करेंगे नामांकन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 14, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 14 जनवरी। बीजेपी को 20 जनवरी,2026 को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार इसी दिन बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। यानी इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुने जाने के लिए नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे और माना जा रहा है कि उनके खिलाफ और कोई भी नेता नामांकन नहीं भरेगा, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव जीतना तय है।

    बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक सेट पर 20 से अधिक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे।
    दूसरे सेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। तीसरा सेट भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का होगा। यदि केवल एक ही नामांकन आता है, तो उसी दिन अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

    सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में एक नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हो सकता है।
    संभावना है कि 19 जनवरी को ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के चुने जाने की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी चुनाव नतीजे की घोषणा के दौरान पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।

    नितिन नवीन (45) भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़े रहे हैं। नवीन बिहार में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं।
    उन्होंने पहली बार साल 2006 में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी हासिल की। हाल ही में संपन्न हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने 98,299 वोट हासिल करके आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

    BJP bjp-national-president nomination nitin-nabin tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.