Author: admin

प्रयागराज 16 जनवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना अपराध है लेकिन सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार करना रेप का अपराध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने को साबित किए बगैर किसी को अपराध का दोषी नहीं माना जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने अभिनाश शर्मा उर्फ अविनाश शर्मा की याचिका पर उसके अधिवक्ता प्रशांत सिंह रिंकू व अन्य और सरकारी वकील को सुनकर दिया है। कोर्ट ने अभिनाश शर्मा…

Read More

देवघर, 16 जनवरी। देवघर के जिस त्रिकुट पर्वत की चोटियों पर कभी मंत्रों की गूंज और आस्था की शांति बसती थी, आज वहां लैपटॉप और मोबाइल की खामोश क्लिक से साइबर ठगी की साजिशें रची जा रही हैं। रावण के पुष्पक विमान से उतरने की मान्यता वाली यह धरती अब साइबर ठगों का नया ठिकाना बनती जा रही है।नए साल की शुरुआत के साथ त्रिकुट पर्वत और आसपास साइबर अपराध की गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सप्ताह के अंदर 15 से अधिक संदिग्ध साइबर अपराधियों की लोकेशन यहां मिली है। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति, घने जंगल…

Read More

बिजनौर, 16 जनवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी द्वारा रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के कारण एक महिला की अर्थी 24 घंटे तक घर में ही रखी रही। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन रास्ता नहीं खुलवा सका। आखिरकार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शौचालय के ऊपर से महिला की अर्थी निकलवाई। कोतवाली देहात के गांव महमूदपुर भावता निवासी सोनू कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। सोनू…

Read More

हमीरपुर, 16 जनवरी। यूपी के हमीरपुर स्थित मौदहा कस्बे में एक परिवार ने बेटी के जन्म पर बहुत बड़ा जश्न मनाया। इस खुशी में उन्होंने 13 स्कॉर्पियो गाड़ियों का काफिला निकाला। यह मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है। हाईवे पर एक साथ चल रहीं 13 स्कॉर्पियो के काफिले से बेटी के घर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी गाड़ियां बैलून से सजी नजर आ रही हैं. परिवार लंबे समय से बेटी का इंतजार कर रहा था। एक पीढ़ी के बाद घर में बेटी आई है। इस वजह से सबकी…

Read More

देहरादून 16 जनवरी। प्रदेश में अब पहचान छिपा कर विवाह करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ अब समान नागरिक संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इस पर अर्थ दंड व कारावास के दंड की व्यवस्था की जा रही है। ये कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी। समान नागरिक संहिता अधिनियम में अब यह नया प्रविधान किया जा रहा है। एक अन्य संशोधन में अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी मुख्य रजिस्ट्रार जनरल का पदभार संभाल सकेंगे। कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता में इन संशोधनों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश…

Read More

मोदीनगर, 16 जनवरी। पूर्व सैनिक संघ की ओर से आर्मी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने घोषणा की कि पालिका की ओर से एक साल के भीतर सैनिक भवन बना दिया जायेगा। संघ की ओर से राजचौपले पर बनाये गये चौराहे पर सैनिक की प्रतिमा लगाने को लेकर उनका आभार जताया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली ने पहले सेना शहीदो को याद करते हुए उन पर माल्यार्पण किया और सेना के पराक्रम को लेकर विस्तृत से विचार रखे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सैनिक बृजभूषण सिंघल ने उन्हे…

Read More

राजकोट, 16 जनवरी। विराट कोहली का नाम आते ही भारतीय क्रिकेट में बहस अपने आप तेज़ हो जाती है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के एक बयान ने ऐसी ही चर्चा को जन्म दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़कर वनडे को इसलिए चुना क्योंकि यह “खेलने का सबसे आसान फॉर्मेट” है। इस टिप्पणी पर अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने न सिर्फ इस सोच का विरोध किया, बल्कि कोहली की महानता और निरंतरता का मजबूती से बचाव भी किया।पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने संजय मांजरेकर के उस…

Read More

नई दिल्ली 15 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से अचेत स्थिति में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा को पैसिव यूथेनेसिया (इच्छामृत्यु) देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है. पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने हरीश के घरवालों से भी बात की थी. हरीश पिछले 13 सालों से जिंदा लाश बना हुआ है. वो न हिल पाता है और न बोल पाता है. उसके माता-पिता ही अपने बेटे की इच्छामृत्यु की याचिका लेकर सर्वोच्च अदालत में पहुंचे थे. 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके हरीश पर पूरी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत…

Read More

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी। मुजफ्फरनगर जनपद में सोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जिला सीमा पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर उन्हें जिले में प्रवेश करने से मना कर दिया और मेरठ की ओर वापस भेज दिया। अजय राय के मुजफ्फरनगर पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को फिलहाल जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी…

Read More

नई दिल्ली 15 जनवरी (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का मुख्य संरक्षक बनने पर आज पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर के पैनल में रहे श्री राजेन्द्र अग्रवाल का एसएमए के सदस्यों द्वारा भारी स्वागत व सम्मान करते हुए उन्हें इस संदर्भ में पत्र सौंपा गया। बताते चले कि दिन में 12 बजे राजधानी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेन्टर के मैरी गोल्ड हॉल में नेशनल चेयरमैन सुनील डांग की अध्यक्षता तथा रवि कुमार बिश्नोई अंकित बिश्नोई आदि के संचालन में शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, न्यूज लांचर के अशोक…

Read More