Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    • मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
    • 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सोशल मीडिया एसोसिएशन का संरक्षक बनने पर पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत, वक्ताओं ने सरकार से किया आग्रह एसएमए आदि को लेकर बनने वाली नीति में एसएमए का सहयोग लिया जाए
    देश

    सोशल मीडिया एसोसिएशन का संरक्षक बनने पर पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत, वक्ताओं ने सरकार से किया आग्रह एसएमए आदि को लेकर बनने वाली नीति में एसएमए का सहयोग लिया जाए

    adminBy adminJanuary 15, 2026Updated:January 16, 2026No Comments59 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 15 जनवरी (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का मुख्य संरक्षक बनने पर आज पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर के पैनल में रहे श्री राजेन्द्र अग्रवाल का एसएमए के सदस्यों द्वारा भारी स्वागत व सम्मान करते हुए उन्हें इस संदर्भ में पत्र सौंपा गया। बताते चले कि दिन में 12 बजे राजधानी दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेन्टर के मैरी गोल्ड हॉल में नेशनल चेयरमैन सुनील डांग की अध्यक्षता तथा रवि कुमार बिश्नोई अंकित बिश्नोई आदि के संचालन में शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, न्यूज लांचर के अशोक तोमर पत्रकार यूट्यूबर अभिसार शर्मा देश उन्नति ग्रुप के चेयरमैन इलना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश पोहरे आदि की गरिमामय उपस्थिति में सर्वप्रथम राजेन्द्र अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया गया। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का मुख्य संरक्षक बनने के लिए फिर उनके स्वागत का सिलसिला जो चला वो काफी देर तक चलता रहा। सोशल मीडिया की उपलब्धता व आवश्यकता पर वक्ताओं ने खुलकर अपने विचार रखे और सरकार से मांग की कि इस संदर्भ में बनने वाले नियम व नीति में सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की भी सलाह ली जाए और इसके लिए बनने वाली कमेटी में एक प्रतिनिधि सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का भी हो।

    उपस्थितों ने कहा कि शीघ्र ही इस संदर्भ में केन्द्रीय सूचना मंत्री अश्वनी वैष्णव और सोशल मीडिया के संदर्भ में नीतियां बनाने हेतु जिम्मेदार सांसद निशिकांत दूबे से मिलकर इस बारे में बात की जाए। सम्मेलन में एसएमए के वरिष्ठ सलाहकार चौ0 यशपाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र शर्मा पूर्व उपनिदेशक सूचना एसएमए के मंडलीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशवीर एडवोकेट जानेमाने फिल्म अभिनेता गिरीश थापर, अशोक कौशिक एसएमए की मेरठ नगर ईकाई अध्यक्ष दीप जैन उपाध्यक्ष विजय जैन मंत्री नरेन्द्र जैन, हाजी अरशद, अजय फोतेदार, ब्रिगेडियर कपिल आदि द्वारा राजेन्द्र अग्रवाल और मौजूद अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह के अंत में चौ0 यशपाल सिंह द्वारा अतिथियों का आगमन के लिए आभार व्यक्त किया गया। तो गिरीश थापर एसएमए की मुंबई ईकाई के अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए इस अच्छे और सफल आयोजन के लिए नेशनल चेयरमैन सुनील डांग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वो एसएमए के प्रति जेन जी को आर्कषित करने के साथ ही संगठन की मजबूती हेतु प्रयास करते रहेंगे। सर्वप्रथम संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने सभी को मंचासीन कराया और सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई ने सभी से आग्रह किया कि समाज हित में अब कैंसर जैसी गंभीर बिमारिया लाइलाज नहीं रही है और इससे ठीक हुए लोगों से जानकारियां प्राप्त कर सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की फेसबुक साइट पर डाला जाए जिससे प्रभावित होकर लोग इसके सही और समयानुकूल इलाज के लिए जागरूक हो सकें।

    delhi Social Media Association (SMA) tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026

    मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी

    May 12, 2026

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.