Author: admin

चंडीगढ़ 10 मार्च। चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के खातों में कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में 116.84 करोड़ रुपये की संदिग्ध एफडी और 8.22 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इस मामले में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत नगर निगम आयुक्त अमित कुमार द्वारा दी गई थी। शिकायत में बताया कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना…

Read More

नई दिल्ली, 10 मार्च (अम)। मध्य-पूर्व में जारी जंग के बीच स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने हथियारों की होड़ लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक हथियार आयात के मामले में भारत अब दूसरे स्थान पर है।रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक था, जिसने कुल अंतरराष्ट्रीय हथियार लेन-देन का 9.7 फीसदी हिस्सा प्राप्त किया। इसमें यह भी कहा गया है कि चीन 1991-95 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातक देशों में नहीं आया, क्योंकि उसने अपनी घरेलू हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ा दी है। रिपोर्ट का नाम…

Read More

लखनऊ 10 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की है। इससे जनसामान्य भी प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस में कमरे ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने से कमरों की बुकिंग पहले की तुलना में अधिक आसान, पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने एक एकीकृत वेब-आधारित सर्किट हाउस सूचना प्रणाली तैयार की है। उपयोगकर्ता को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम रूम की उपलब्धता डैशबोर्ड और लाइव…

Read More

नई दिल्ली 10 मार्च। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होनी है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख आज यानि सोमवार (10 मार्च, 2026) को है। इससे पहले चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। 7 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव होगा और राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकती है। किन राज्यों की सीटों के लिए होना है चुनावपश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव…

Read More

कांधला/शामली, 10 मार्च (अम)। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शामली के कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संविदा लाइनमैन पर ग्रामीण से मीटर लगाने एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में कांधला थाने पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर अमित कुमार की तरफ से लाइनमैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।गांव डुढ़ार निवासी शिवम ने छह मार्च को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन थाना) सहारनपुर को शिकायत की थी कि बिजली का बकाया…

Read More

नई दिल्ली 10 मार्च। देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है. क्लास 8 की एक सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका से जुड़े एक विवादित अध्याय को लेकर शुरू हुआ विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. अदालत की सख्त टिप्पणी और किताब पर लगे प्रतिबंध के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांग ली है. दो हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. अदालत ने आदेश दिया था कि किताब की सभी छपी प्रतियां जब्त की…

Read More

लखनऊ, 10 मार्च (हि)। राज्य सरकार छोटे शहरों में ग्रुप हाउसिंग के फ्लैट बनाने की सुविधा देगी। छोटे जिलों में भी ग्रुप हाउसिंग के आवासीय, व्यावसायिक नक्शे पास होंगे। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी’ बनेगी। कमेटी 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों, ग्रुप हाउसिंग, ले-आउट, विशेष प्रकृति के भवनों, 500 वर्ग मीटर से अधिक और 100 वर्ग मीटर से अधिक व्यावसायिक भवनों को मंजूरी पर विचार करेगी। उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है। आवास विभाग के नियंत्रणाधीन विनियमिति क्षेत्रों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के नक्शों को भी ‘जिला स्तरीय टाउन प्लानिंग कमेटी’…

Read More

गाजियाबाद 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्हें सात समंदर पार पाकिस्तान के पेशावर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात कॉलर ने व्हाट्सएप के जरिए विधायक को किसी जनसभा के दौरान बम से उड़ाने की चेतावनी दी है। धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम अरमान अली बताया है। उसने कॉल के दौरान हाल ही में हुए यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमले और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र किया। कॉलर ने कहा कि सलीम वास्तिक पर हमला करने…

Read More

लखनऊ, 10 मार्च (हि)। राज्य सरकार यूपी के कर्मचारियों के लिए एक और कड़ा नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। अब यदि कोई कर्मचारी कैलेंडर वर्ष में छह माह के मूल वेतन से अधिक राशि स्टॉक, शेयर या अन्य निवेश में लगाएगा, तो उसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।इसके लिए कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में संशोधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की आचरण (संशोधन) नियमावली 2026 को स्वीकृति मिल सकती है। कार्मिक विभाग के इस प्रस्ताव के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी दो…

Read More

प्रयागराज, 10 मार्च (हि)। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में प्राप्त अंक गोपनीय जानकारी नहीं माने जा सकते। इसलिए यदि परीक्षा में शामिल कोई अभ्यर्थी आरटीआई के तहत दूसरे अभ्यर्थियों के अंक मांगता है, तो इसके लिए तीसरे पक्ष की सहमति आवश्यक नहीं है। जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षा में प्राप्त अंक निजी गोपनीय जानकारी की श्रेणी में नहीं आते।खंडपीठ ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा, जिसने स्वयं भी परीक्षा में भाग लिया हो, दूसरे अभ्यर्थी के प्राप्तांक की जानकारी मांगी जाती है…

Read More