कांधला/शामली, 10 मार्च (अम)। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने शामली के कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संविदा लाइनमैन पर ग्रामीण से मीटर लगाने एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में कांधला थाने पर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर अमित कुमार की तरफ से लाइनमैन के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गांव डुढ़ार निवासी शिवम ने छह मार्च को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन थाना) सहारनपुर को शिकायत की थी कि बिजली का बकाया भुगतान जमा करने के बाद भी विभाग की तरफ से मीटर नहीं लगाया जा रहा है। मीटर लगाने की एवज में उससे डुढ़ार बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन रामबीर सिंह निवासी गढ़ी रामकौर दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। संविदा लाइनमैन का कहना था कि जब तक रिश्वत नहीं देंगे, तब तक मीटर नहीं लगाया जाएगा।
गांव डुढ़ार निवासी ग्रामीण शिवम को संविदा लाइनमैन 15 दिन से चक्कर कटवा रहा था। उसने बिना रिश्वत दिए मीटर लगाने से इनकार कर दिया था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दो दिन पहले शिकायत की थी।
एंटी करप्शन थाना सहारनपुर के प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने में एसडीओ कार्यालय के एक लिपिक को भी शामिल होना बताया था। इसके बाद संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। योजना के तहत गत दिवस एंटी करप्शन की टीम शामली पहुंची और शिकायतकर्ता शिवम को ट्रीट किए हुए 500 रुपये के 20 नोट दिए। इसके बाद संविदा लाइनमैन को शिवम ने बिजलीघर के पास रिश्वत के दस हजार रुपये थमाए, तभी आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ लिया। लाइनमैन को कांधला थाना लाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में लिपिक की भूमिका की जांच की जा रही है।
एंटी करप्शन टीम थाने के प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता शिवम पर विद्युत विभाग के बिल के 52 हजार रुपये बकाया थे। उसने दिसंबर माह में विभाग की ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। छूट मिलने पर उसे 30286 रुपये जमा करने थे। उसने 24 फरवरी को 30286 रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद उस पर विभाग का कोई बकाया नहीं रहा था। इसके बाद से वह मीटर लगाने के लिए कभी बिजलीघर तो कभी बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहा था।
संविदा लाइनमैन ने उससे मीटर लगवाने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम में शामिल सहारनपुर से थाना प्रभारी जसपाल सिंह के साथ इंस्पेक्टर अमित कुमार व साबिर अली, एसआई विकास त्यागी, तीन दीवान और छह कांस्टेबल दो कार से कांधला के डुढ़ार पहुंचे और बिजलीघर के आसपास मौजूद रहे। योजना के तहत संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ दबोच लिया।
Trending
- मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया
- नेस्ले की मैगी में कीड़े मिलने की चर्चा, कई नामी ब्रांडस के उत्पादों का प्रचार करने वालों को नोटिस, खाद्य पदार्थ टोमेटो सोस आदि की हो नियमित जांच, मिलावटखोरों की फैक्ट्रियों में सील लगाकर लाइसेंस रद किए जाएं
- सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज
- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
- नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर दान विवाद में एसआईटी गठन के फैसले का किया स्वागत
- पूर्व विधायक के पुत्र ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर की आत्महत्या
- यूट्यूब पर MrBeast ने रचा इतिहास, 50 करोड़ सब्सक्राइबर वाले पहले क्रिएटर बने जिमी डोनाल्डसन
- निर्वाचन आयोग कर रहा है भाजपा के एजेंट की तरह काम : गहलोत

